Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तराखण्ड

चंद्रग्रहण का सभी राशियों पर रहेगा प्रभाव, ऐसे करें उपाय

देहरादून : आज शाम से पूरे भारत में चंद्रग्रहण रहेगा। इस बार का चंद्रग्रहण सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालेगा। भारत में चंद्रग्रहण का समय शाम पांच बजकर 17 मिनट से रात्रि आठ बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिषि पं. बंशीधर नौटियाल के अनुसार, बुधवार सुबह 8:17 बजे चंद्रग्रहण बेध (सूतक) का समय शुरू हो गया है। ऐसे में तक लगने से पहले ही भोजन करना उचित होगा। जबकि, बुजुर्ग, बच्चे, रोगी और गर्भवती महिलाएं सुबह 11.30 बजे तक भोजन कर सकते हैं।

शाम पांच बजकर 17 मिनट से चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। इसमें चंद्रमा की किरणें पृथ्वी पर अपना खास प्रभाव छोड़ती हैं। ये प्रभाव रात आठ बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। वहीं, इस बार चंद्रग्रहण सभी राशियों पर असर डालेगा।

किस राशि पर क्या रहेगा असर

मेष: नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ: धन लाभ के संजोग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। मित्र एवं शुभचिंतकों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।

मिथुन: धन की हानि हो सकती है। अधिक यात्रा करने के संजोग बनेंगे और घर से दूर रहेंगे। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मानसिक अवसाद का शिकार होने की संभावना है।

कर्क: शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। गुप्त रोग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में नुकसान पहुंचने की संभावना है। इसलिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और यात्रा में भी विशेष सतर्कता बरतें।

सिंह: बेवजह की बातों पर ध्यान न दें। इससे मानसिक तनाव होगा। धन हानि की संभावना है। परिवार के सदस्य-रिश्तेदार या मित्रों के साथ विवाद होने की संभावना है।

कन्या: अचानक धन लाभ के संजोग बनेंगे। भौतिक सुखों का लाभ होगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ समय बिताना भी लाभकारी होगा।

तुला: शारीरिक विकारों से परेशानी बढ़ सकती है। मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: किसी भी बात की चिंता करना आपको तनाव में रखेगा। प्रेम संबंध में समस्या हो सकती है। बेवजह विवादों से बचें, क्योंकि ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

धनु: विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। विरोधियों से बचकर रहें। कानूनी मामलों में भी अड़चनें बनेंगी। बिजनेस पार्टनर से संबंध खराब भी हो सकते हैं।

मीन: सफलता अर्जित होगी, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आय कम होगी, लेकिन खर्चे में बढ़ोतरी रहेगी। कार्यों में विलंब होगा।

कुंभ: कार्य बिगडऩे की आशंका है। मित्रों के साथ विवाद हो सकता है।

मकर: इस राशि पर चंद्रग्रहण कोई खास असर नहीं डालेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा की संभावना भी है।

ये हैं उपाय

– ग्रहण सूतक के शुरू होने से पहले खाद्य सामग्री में कुश या तुलसी डाल दें। इससे खाद्य सामग्र्री दूषित नहीं होती। जबकि, पक्के खाने का सेवन न करें। बल्कि इसे जानवरों को दे दें।

– चंद्रग्रहण में जप, ध्यान, दान करने पर अन्य दिनों की तुलना में इसका एक लाख गुना लाभ प्राप्त होता है। वहीं, गंगाजल को पास रखना भी काफी लाभदायक है।

– ग्रहण काल में जप, दीक्षा, मंत्र-साधना करना सबसे उत्तम होता है।

-ग्रहण खत्म होने पर स्नान करें और पूर्व में पहने हुए कपड़ों को दोबारा न पहनें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!