Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

केंद्रीय रक्षा अजय भट्ट ने कहा- चुनाव का दौर है, चुनाव में आना है तो विपक्ष कुछ न कुछ कहेगा ही और भ्रम फैलाएगा

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि चुनाव का दौर है। चुनाव में आना है तो विपक्ष कुछ न कुछ कहेगा ही और भ्रम फैलाएगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस को अपने कार्यकाल को देखना चाहिए, उन्‍होंने पहले जो किया है जनता वह जानती है। इस दौरान उन्‍होंने जनसंख्‍या नियंत्रण कानून को लेकर भी बड़ा बयान दिया। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने कहा कि देश की जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। 2011 की जनगणना के आधार पर करीब 130 करोड़ की आबादी है। अगला सेंसस आने पर शायद चीन से अधिक जनसंख्या भारत की पहुंच सकती है। जनसंख्या नियंत्रण बिल संसद में पेश किया गया है। टेबल पर बहस होने वाली है

पूर्व सीएम हरीश रावत के सीएम को खनन प्रिय के बयान पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों को बताया कि सीएम के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। आरोप प्रत्यारोप तो चलते रहते हैं, मगर इस तरह का आरोप लगाना ठीक नहीं है। कांग्रेस सरकार में महंगाई चरम पर थी। सरसों का तेल 30-35 से बढ़कर डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। गेहूं का आटा व चावल के दाम भी बढ़ गए थे। चीनी की कीमत आसमान छू रही थी। कोरोना काल में पिछले साल 80 करोड़ लोगों को भाजपा सरकार ने मुफ्त में खाना दिया। इतने ही लोगों को इस साल भी खाना दिया गया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने कहा कि सात साल के दौरान भाजपा सरकार में चहुँमुखी विकास हुआ है। तोप, गोले, बारूद अब देश से बाहर जाने लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को खेल नीति सहित कई अहम फैसले लिए हैं। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है, लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह आदि मौजूद थे। इसके बाद केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट कुछ दिन पहले सड़क हफसे में मारे गए भाजपा नेता व कृषि मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सामंती के घर ग्राम बगवाड़ा शोक जताने के लिए रवाना हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!