Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
पर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका — पर्यावरण संगोष्ठी

 पर्यावरण संगोष्ठी में आकाश द्वारा अभिवादन एवं विचार

                  आज की इस पर्यावरण संगोष्ठी में उपस्थित समस्त सम्मानित प्रेरणा श्रोत मेरे अभिभावकों को सादर प्रणाम्। इस पर्यावरण संगोष्ठी में आप सभी का अभिनन्दन्।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन कायम है। इसका कारण यह है कि पृथ्वी पर वह सभी साधन सन्तुलित रूप से उपलब्ध हैं जिसका होना जीवन के लिए आवश्यक है। इस धरती के सभी ​जीवित व अजीवित चीजों से पर्यावरण की संरचना होती है। पर्यावरण के लिए आवश्यक सभी चीजें इस धरती पर एक निश्चित अनुपात में उपलब्ध हैं। यदि पर्यावरण के एक भी अवयव की उपलब्धता में प​रिवर्तन हो जाता है तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिसका प्रभाव जीवन पर पड़ता है। अनेक प्रकार के अवांछनीय परिवर्तन को मानव ही बढ़ावा देते हैं, जिसके भोगी भी हम ही होते हैं। उत्तराखण्ड में हाल ही में जो त्रासदी आयी, उसके भी कहीं न कहीं दोषी स्वंय हम ही हैं। आज पहाड़ वीरान सा लगने लगा है, लोग पलायन कर रहे हैं। जंगलों को काटकर बहुमंजली इमारतें बनायी जा रही हैं। हरियाली के लिए मशहूर देवभूमि आज खुद हरियाली के लिए तरस रही है। बड़े—बड़े पर्वत शिखर जो देश के रक्षक होते थे आज खुद अपनी रक्षा की गुहार लगा रहे हैं। पर्वतों को तोड़कर सड़कें बनायी जा रही हैं। प्रकृति से छेड़छाड़ का सिलसिला यहीं नहीं रूका, आज तो नदी का अविरल प्रवाह को भी रोका जा रहा है।
मैं मानता हॅू विकास जरूरी है, लेकिन विकास ऐसा होना चाहिए जिससे प्रकृति के अव्यवों में तनिक भी परिवर्तन न हो। ऊर्जा प्रदेश बनाना खुशी का विषय है लेकिन बड़े—बड़े बॉध बनाये जाना कहीं न कहीं जानबूझ कर खतरे को निम्ंत्रण देना है। आज जब भी मैं छुट्टियों में अपने गॉव जाता हॅू, मुझे बहुत ही सकून मिलता है। लेकिन परेशान सिर्फ यह है कि वहां पर आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शिक्षा की दशा दयनीय है तो पता चला कि अस्पतालों में डॉक्टर वर्षो से नहीं हैं। आज जरूरत है इन मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की न कि विकास के नाम पर पर्यावरण से छेड़छाड़ करने की। हमें वृक्षारोपण को महत्व देना होगा। वृक्ष की रक्षा करनी होगी। पॉलीथीन उन्मूलन अभियान चलाना होगा। अपनी माटी, अपने मुल्क से प्यार करना होगा। पहाड़ का आदमी पहाड़ में ही रोजगार पाकर जीवन यापन कर सके ऐसा काम करना होगा। मैं भी दृढ़ संकल्पित हॅू कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद अपनी पहली—सेवा पहाड़ पर ही दुंगा।

अन्त मैं, मैं आप सभी को सादर अभिनन्दन करता हॅू।
जय भारत ! जय उत्तराखण्ड !
धन्यवाद।

आकाश जोशी

कक्षा 9
दी हैरिटेज स्कूल, देहरादून

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!