Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अब दून के प्रमुख चौराहों पर जुलूस और शोभायात्रा की नो एंट्री

देहरादून : धार्मिक शोभायात्राएं, राजनीतिक व अन्य संगठनों के रैली और जुलूस प्रदर्शन अब शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और तिराहों से नहीं गुजरेंगे। पुलिस ने इन क्षेत्रों को जीरो जोन करते हुए इसकी अनुमति पर रोक लगा दी है। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने इस संबंध में एसएसपी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यातायात पुलिस के मुताबिक राजधानी में एक माह में करीब 35 से 50 जुलूस, प्रदर्शन होते हैं। जबकि चुनाव के समय और विधानसभा सत्र के दौरान इनकी संख्या डेढ़ सौ पार पहुंच जाती है। इन जुलूस-प्रदर्शन से शहर के विभिन्न सड़कों पर लंबा जमा लगता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकार स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिलता।

इन समस्याओं को संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहे घंटाघर, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, बुद्धा चौक के साथ राजपुर रोड, चकराता रोड, कांवली रोड और सहारनपुर रोड के निर्धारित क्षेत्रों को ऐसे आयोजनों के लिए जीरो जोन घोषित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसपी ट्रैफिक या एसपी सिटी के स्तर पर भी ऐसे आयोजनों को किसी भी सूरत में अनुमति न दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

शक्ति प्रदर्शन बन चुकीं शोभायात्राएं

एडीजी अशोक कुमार का कहना है कि शहर में धार्मिक शोभायात्राएं वर्तमान में शक्ति प्रदर्शन का जरिया बन गई हैं। हर कोई धार्मिक संगठन दूसरे से ज्यादा बड़ा संगठन होने के लिए इस तरह का शक्ति प्रदर्शन करता है। इसके पीछे बड़ी मंशा चंदा जुटाने की भी होती है। मगर इन शोभायात्राओं से होने वाली परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!