Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

होली मिलन में रही सांस्कृतिक प्रस्तुति की धूम

देहरादून : होली मिलन कार्यक्रमों में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए होली पर्व के सांस्कृतिक महत्व को समझाया। इस अवसर पर सद्भावना के साथ होली मनाने का आह्वान किया गया।

देहरादून लेडीज क्लब (वेस्ट) की ओर सुभाष रोड स्थित एक होटल में हुए होली मिलन समारोह में महिलाओं ने नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डेजी मित्तल, ललिता गुप्ता, नीलिमा गोयल, नीरू जैन, ऊषा मित्तल, सीमा राजवंशी, सुरभि मित्तल, राखी जैन, अर्चना सिंघल आदि उपस्थित थी। वहीं, नन्हीं दुनिया स्कूल में आयोजित होली उत्सव में स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। स्कूल की मुख्य प्रवर्तक किरण उल्फत गोयल ने सादगी और सद्भावना के साथ होली मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक उल्फत, ओलिवर मेहल, मिचेल स्चुबर्ट, सात्विका गोयल, ऐना हबीब समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

राठ जन चेतना एवं बिंसर सांस्कृतिक कला समिति ने खड़ी होली के साथ होली मिलन समारोह मनाया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लक्ष्मी गुसाईं, सुमन लखेड़ा, केसी गौड़ को सम्मानित किया। इस अवसर पर संयोजिका पूनम ममगाईं, जगदीश सिंह बिष्ट, मधु व्यास आदि उपस्थित थे। पिंडर घाटी विकास सेवा समिति के कार्यक्रम में ‘चैत का चैत्वाली..’ गढ़वाली लोकनृत्य, फूलों की होली आर्कषण का केंद्र रही।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए विधायक मनोज रावत, एससी पुरोहित, संयुक्त सचिव डीपी देवरानी, पूनम देवरानी, आइएएस हेमंत सती को मातृभूमि सम्मान से सम्मानित किया। रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के होली मिलन में स्कूली बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी। बाद में फूलों की होली खेली। इस दौरान मुकेश सिंघल, राजेश अग्र्रवाल, महेश गोयल, सन्नी आहूजा मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के होली मिलन समारोह में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने कार्यकर्ताओं से आपसी भाईचारे, सद्भावना के साथ होली मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष गुलफाम अली, महानगर अध्यक्ष आलोक राय आदि मौजूद थे।

द्रोणवाटिका एसोसिएशन की ओर से 

सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोणवाटिका कॉलोनी में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सदस्यों ने गरीब बच्चों के साथ होली मनाई। मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि अपनों के साथ तो होली हर कोई मनाते हैं, लेकिन गरीब बच्चों के साथ होली मनाना सराहनीय सोच है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव आरडी यादव, उपाध्यक्ष जबर सिंह रावत मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!