Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

सौतेली मां ने की बेटी की नृशंस हत्या, दो टुकड़ों में बरामद शव

देहरादून : संपत्ति की खातिर सौतेली मां ने बेटी का न सिर्फ बेरहमी से कत्ल कर दिया, बल्कि खुखरी से शव के दो टुकड़े कर स्टोर में डाल दिए। किसी को घटना का पता न चले, इसके वह रिश्तेदारों और उसके दोस्तों को इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाना बताकर गुमराह करती रही। युवती के एक दोस्त और रिश्तेदारों ने खोजबीन की तो घटना खुली। इसके बाद मोबाइल की कॉल डिटेल ने सौतेली मां की करतूत सबके सामने ला दी। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घर से शव बरामद कर लिया। मौके से हत्या में इस्तेमाल ईंट और खुखरी भी पुलिस को मिल गई।

वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार सौतेली मां की बेटी से प्रापर्टी को लेकर अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि सौतेली मां ने पहले भी बेटी के कमरे में आग लगाकर उसकी जान लेने की कोशिश की थी। युवती एयरहोस्टेस का कोर्स कर रही थी। युवती के पिता की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी।
घटनाक्रम के अनुसार, कोतवाली के खुड़बुड़ा मोहल्ले के अंसारी मार्ग की रहने वाली प्राप्ति सिंह (21) पुत्री स्व.अजीत सिंह शहर के एक इंस्टीट्यूट से एयरहोस्टेस का कोर्स कर रही थी। बुधवार सुबह प्राप्ति का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। उसके नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों ने जब उसकी सौतेली मां मीनू से मोबाइल बंद होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि प्राप्ति सुबह ही एक इंटरव्यू के लिए दिल्ली चली गई है, वह भी उससे बात करने के लिए परेशान है। बुधवार को दिन भर मोबाइल ऑन न होने पर रिश्तेदारों का उससे संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने और युवती के दोस्तों ने सौतेली मां पर दबाव डालना शुरू किया। लेकिन, वह गुमराह करती रही।
नाते-रिश्तेदारों के दबाव पड़ा तो गुरुवार सुबह सौतेली मां पटेलनगर कोतवाली पहुंची और उसने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस को बताया कि प्राप्ति को खुद उसने दिल्ली जाने वाली बस में बिठाया है। इसके बाद उससे दो बार मोबाइल पर बात भी हुई। मगर पुलिस ने जब मीनू और प्राप्ति के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो मीनू के झूठ से परदा उठ गया। मां-बेटी के मोबाइल की लोकेशन मंगलवार शाम से बुधवार तक अंसारी मार्ग पर ही मिली। पुलिस ने जब मीनू से इस बारे में सवाल किए तो यहां भी उसने गुमराह करने की कोशिश की।
शुक्रवार को मीनू से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह पुलिस के सवालों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं पाई। उसने बताया कि प्राप्ति का उसने कत्ल कर दिया है और शव घर में ही है। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची तो प्राप्ति के कमरे से तेज दुर्गंध उठ रही थी। मीनू से चाबी लेकर कमरा खोला गया तो बाथरूम से सटे स्टोर रूम में प्राप्ति के शरीर दो टुकड़े पड़े हुए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि रिश्तेदारों के मुताबिक प्राप्ति अपनी संपत्ति की इकलौती वारिस थी। मीनू मकान को बेचने का दबाव बना रही थी, जिस पर वह राजी नहीं हो रही थी। वहीं मीनू का आरोप है कि प्राप्ति खुले विचारों थी। उसके कई दोस्त घर आते थे, जिस पर वह एतराज करती थी। पुलिस वारदात के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!