Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

सीएए के विरोध में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प

देहरादून।  परेड मैदान में सीएए के विरोध में धरने पर बैठे विभिन्न संगठनों के लोगों की पुलिस से झड़प हुई। इस दौरान काफी कहासुनी भी हुई। आज गांधी पार्क में दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) के विरोध में विभिन्न संगठन के सदस्य एकत्र हुए। इसमें जन हस्तक्षेप, उत्तराखंड महिला मंच, चेतना आंदोलन, जन संवाद समिति व कांग्रेस के नेता शामिल रहे। वहीं ग्रामीण विकास समिति ने देश में सीएए और एनआरसी के विरोध और समर्थन के नाम पर हो रहे दंगों के पीछे के साजिशकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि देश में जो माहौल है, उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान मंजीत सिंह, सूरजभान, रमेश, राजेंद्र भंडारी, राजपाल यादव, दिलशाद, वसीम, इसरत, विजय, महताब आदि मौजूद रहे। वहीं रविवार को सीएए व एनआरसी के विरोध में परेड मैदान में धरना दे रहे आंदोलनकारियों के साथ नव पर्वतीय विकास संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने होली खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। आंदोलनकारियों व संस्था पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। संस्था संरक्षक एडवोकेट विनोद कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
एडवोकेट विनोद कुमार, एडवोकेट रजिया बेग, नजमा खान, लताफत हुसैन, जबर सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, सरदार खान, इम्तियाज अहमद, अभिषेक गुप्ता, नेहरू कोठारी, जहांगीर खान, वसीम अहमद, नसीम खान, मोहम्मद रियाज, राशिद अली, कासिम चैधरी, महताब आलम, सुरैया बानो, नसीम बानो, आरती शर्मा, अभिषेक गुप्ता  समेत कई उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!