Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादून

शिमला बाईपास क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : ‘अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त और अवैध व्यावसायिक निर्माण सील’

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 नवम्बर 2025, देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी सेक्टरों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में शिमला बाईपास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कई अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई की गई। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत शिमला बाईपास रोड, देहरादून के विविध क्षेत्रों में किए गए अवैध आवासीय निर्माणों एवं प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशानुसार ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई संपन्न हुई। कमल राठौड़ एवं अन्य द्वारा श्रीराम इंक्लेव, मेहुवाला माफी (निकट ईंट भट्टा) में लगभग 10 बिघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाही में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे। इसी प्रकार, सर्वेश्वर दत्त द्वारा रावत मोहल्ला, बालावाला (निकट इंटर कॉलेज, बालावाला) में किए गए अवैध व्यावसायिक भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता मनीष मेहरा एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में प्रवर्तन टीम सक्रिय
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए का स्पष्ट और दृढ़ संकल्प है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग या अनियमित विकास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण को जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उन सभी पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। एमडीडीए द्वारा नियमित निरीक्षण, फील्ड विज़िट और सख्त प्रवर्तन कार्यवाही को तेज किया गया है। शिमला बाईपास क्षेत्र में की गई कार्रवाई इसी नीति का हिस्सा है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देहरादून का विकास नियोजित, सुरक्षित और कानून के अनुरूप हो। किसी भी व्यक्ति को नियमों के विरुद्ध जाकर विकास कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और भविष्य में ऐसी सभी गतिविधियों पर और अधिक कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।

अवैध निर्माण-प्लॉटिंग पर कार्यवाही हमारे निरंतर अभियान का हिस्सा
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा एमडीडीए लगातार फील्ड निरीक्षण कर रहा है और जहां भी अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग पाई जाती है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। शिमला बाईपास क्षेत्र में आज की गई ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही हमारे निरंतर अभियान का हिस्सा है। सभी से अपील है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व एमडीडीए से विधिवत स्वीकृति लेना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि देहरादून का विकास सुव्यवस्थित और नियमानुसार बने।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!