उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत स्थित मायावती आश्रम में ध्यान किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2022, शनिवार, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शुक्रवार को चंपावत जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में दिन भर की व्यस्तता के बाद लोहाघाट में वन आच्छादित प्रकृति की गोद में स्थित अद्वैत आश्रम मायावती में पहुँचे। यह वही दिव्य स्थल है जहाँ महामनीषी स्वामी विवेकानंद जी ने प्रवास किया था। मुख्यमंत्री धामी ने इस स्थान पर ध्यान भी किया।
अद्वैत आश्रम मायावती पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने यहाँ तपस्या की थी, यह स्थान हम लोगो के लिए पूज्य स्थान है, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर आश्रम हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता है। यह ध्यान, शांति, अध्यात्म का केंद्र है।