Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम की सुंदरता पर चार चांद लगाने की तैयारी

देहरादून : प्रदेश सरकार अब बदरीनाथ धाम को भी केदारपुरी की तर्ज पर संवारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बदरीनाथ के आसपास के इलाके को विकसित किया जाएगा। बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। यात्रियों को 50-50 के समूह में दर्शन के लिए छोड़ा जाएगा।

यही नहीं, बदरीनाथ के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में नो ट्रेफिक जोन बनाया जाएगा। यहां केवल पैदल यात्री ही चलेंगे। इसके लिए केंद्र ने 51 करोड़ के प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। इस माह अंत तक इसकी अधिकारिक अनुमति प्राप्त होने की उम्मीद है। अगले चरण में यमुनोत्री व गंगोत्री को भी इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

प्रदेश में प्रतिवर्ष 20 लाख से अधिक यात्री चारधाम यात्रा के लिए आते हैं। वर्ष 2013 की आपदा के बाद यह संख्या कुछ गिरी थी लेकिन अब यह फिर से बढऩे लगी है। इस वर्ष तकरीबन 18 लाख यात्री चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आए। इनमें तकरीबन 7.5 लाख यात्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए आए।

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण का कार्य जोरों पर है। अब प्रदेश सरकार केंद्र के सहयोग से बदरीनाथ धाम के स्वरूप को भी संवारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है। यह देखा गया कि बदरीनाथ के दर्शन के लिए प्रतिदिन चार हजार यात्री आते हैं।

इसके लिए बदरीनाथ बस अड्डे के पास दो मंजिला यात्री शेल्टर बनाया जाएगा। यहां पर एक पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा, जहां से दर्शन के लिए कूपन दिए जाएंगे। 50-50 के समूह में यात्रियों को दर्शन के लिए भेजा जाएगा। यात्री नए पुल से होते हुए बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पुराने पुल से वापस लौटेंगे।

इसके साथ ही मंदिर को चारों ओर से रोशन भी किया जाएगा। इसके लिए बड़ी-बड़ी लाइटें लगाई जाएंगी ताकि रात को बदरीनाथ धाम रोशनी से जगमगाता रहे।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि केंद्र ने इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस माह अंत तक इस विषय में केंद्र में एक बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में इसी तर्ज पर यमुनोत्री व गंगोत्री धाम को भी विकसित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!