Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
विशेष

न सिर्फ पूरे लुक को खूबसूरत बनाता था बल्कि प्यारी खूशबू से महका भी देता है – गजरा

 एक समय था जब बालों में गजरा महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा हुआ करता था। यहां तक कि मां या दादी-नानी का सजना भी गजरे के बिना पूरा नहीं होता था। बालों में गजरे का मतलब ये भी होता था कि आप किसी खास अवसर या त्योहार के लिए तैयार हुए हैं।

 गजरा न सिर्फ पूरे लुक को खूबसूरत बनाता था बल्कि प्यारी खूशबू से महका भी देता था। उस समय गजरा सजने सवरने का बेहद अहम हिस्सा हुआ करता था। लेकिन समय के साथ गजरा पुराना और कम फैशनेबल होता गया। हालांकि, दुनिया में सभी ट्रेंड्स की तरह गजरों का फैशन भी वापस आ गया है। आजकल बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैशन शोज़ में आप गजरों को देख सकते हैं। यहां तक कि आजकल चल रहे त्योहारों में भी कई स्टार्स को गजरे पहने देखा गया है।

गणेश उत्सव के समय माधुरी दीक्षित एथनिक लुक में नज़र आईं थीं। उन्होंने खूबसूरत पर्पल साड़ी के साथ न्यूड मैकअप किया था और बालों को गजरे से स्टाइल किया था।

तापसी पन्नू कुछ समय से खूब साड़ी में नज़र आ रही हैं। हाल ही में उन्हें साड़ी के साथ बालों में गजरा लगाए भी देखा गया था। न्यूड मैक-अप, लाल बिंदी के साथ गजरे ने उनके लुक में चांद चार लगा दिए थे।

कृति सेनन को हाल ही में गणेश चतुर्थी के समय साड़ी के साथ गजरे लगाए स्पॉट किया गया था। कृति ने गोल्ड पोल्का डॉट्स साड़ी के साथ जूड़े में गजरा लगाया था। उनका ये स्टाइल काफी आकर्षक लग रहा था।

करिश्मा कपूर एथनिक लुक में कम ही नज़र आती हैं लेकिन जब वह साड़ी पहनती हैं तो शायद ही उनसे खूबसूरत कोई और लगेगा। करिश्मा काफी समय बाद साड़ी में नज़र आईं। उन्होंने अपना लुक बेहद सिम्पल रखा था, यहां तक कि एक्सेसरीज़ में सिर्फ झुमके और गजरा लगाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!