Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँविशेषसुर्खियाँ

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर पति व पत्नी दोनों बने ऋषिकेश नगर निगम में पार्षद 

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर पति व पत्नी दोनों बने ऋषिकेश नगर निगम में पार्षद 

जहां एक ओर प्रत्याशी पार्टी से टिकट हांसिल करने के उपरान्त जीत के लिए जूझते रहते हैं वही ऋषिकेश नगर निगम में पति पत्नी दोनों ने ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर ऐतिहासिक सफलता हांसिल की ।इस जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता अब किसी दल विशेष से ज्यादा प्रत्याशी के काम व उसके जनता से सम्पर्क व सम्बन्ध को महत्व देती है।
ऋषिकेश नगर निगम का पहला बोर्ड ऐसा होगा जहां पति व पत्नी दोनों अलग-अलग वार्डों का प्रतिनिधित्व करेंगे। नगर निगम के वार्ड संख्या 23 व 24 से जीतकर आए प्रत्याशी पति-पत्नी हैं। बड़ी बात यह है कि दोनों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 23 से पूर्व सभासद विकास तेवतिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे तो उन्होंने वार्ड 24 से पत्नी तनु विकास तेवतिया को चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव परिणाम आया तो विकास तेवतिया व तनु तेवतिया दोनों निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत गए हैं। विकास तेवतिया पूर्व में भी सभासद रह चुके हैं। इस बार उन्होंने नगर निगम बनने के बाद वार्ड 23 से ताल ठोकी और कुल 487 मत हांसिल किए उन्होंनेने निर्दलीय प्रत्याशी थम्मन सैनी को 223 मतों के अंतर से पराजित किया, जबकि उनकी पत्नी तनु तेवतिया को 476 वोट मिले उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी लाजवंती देवी को 103 मतों के अंतर से पराजित किया। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय तन्नू ने अपने पति विकास तेवतिया को दिया और कहा कि पूर्व में भी उनके पति विकास तेवतिया सभासद रह चुके हैं। उनके काम की बदौलत ही लोकप्रियता हांसिल हुई है । अब दोनों मिलकर नगर निगम की बोर्ड बैठकों से लेकर विकास के कार्यों के लिए जाया करेंगे। उनका कहना है कि जिन लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है उन्हें किसी भी हाल में निराश नहीं होने दूंगी। हर सुख दुख में अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी रहुँगी । एक खास बात यह भी रही की दूसरे नम्बर पर रहे दोनों प्रत्याशी भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे ।
ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड संख्या 23 व 24 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करने वाले तेवतिया दम्पति को उनकी इस अनोखी व ऐतिहासिक सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!