Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर 11 प्रमुख जंक्शनों पर लगीं ट्रैफिक लाइटें, सड़क सुरक्षा हुई और मजबूत

पहली बार पुलिस सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कंट्रोल रूम से जुड़े, नियम तोड़ने वालों पर होगी पैनी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 अगस्त 2025, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से राजधानी में यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को नया आयाम मिल रहा है। देहरादून के 11 व्यस्तम जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इसमें महाराणा प्रताप चौक, नालापानी चौक, मोथोरावाला चौक, आईटी पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रेमनगर चौक, सुधोवाला चौक, रांगड़वाला और सेलाकुई बाजार तिराहा शामिल हैं। वहीं धूलकोट तिराहा और डाकपत्थर तिराहा पर कार्य तेजी से प्रगति पर है।

District administration's focus on traffic management along with life safety

पिछले 5 वर्षों में पहली बार पुलिस के सीसीटीवी कैमरों को स्मार्ट कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किया गया है, जिससे सड़कों पर सुरक्षित यातायात की निगरानी और अधिक सुदृढ़ हो गई है।

सिर्फ यातायात ही नहीं, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक धरोहरों को संवारने पर भी प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है। साईं मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण लगभग पूर्ण हो गया है। यहां आने वाले पर्यटक राज्य की संस्कृति और परंपरा से रूबरू हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप, कुठालगेट और साईं मंदिर पर नई स्लिप रोड व राउंड अबाउट निर्माण के साथ-साथ चौक-चौराहों को पारंपरिक शैली में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों और सांस्कृतिक धरोहरों को भी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि पर्यटक देहरादून की सांस्कृतिक पहचान से परिचित हो सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!