Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

जनपद देहरादून के दूरस्थ तहसील त्यूनी में किया जा रहा है ई-चौपाल कम बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 नवम्बर 2022, त्यूनी/देहरादून। दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं का निस्तारण करने हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कार्रवाई करते हुए, जनपद में ई-चौपाल का शुभारंभ किया है। जिसके तहत आज त्यूणी में आयोजित ई-चौपाल को जिलाधिकारी के निर्देशन पर बृहद रूप दिया गया। ई-चौपाल में जनसुनवाई के साथ-साथ विभागों की स्थापित स्टॉल के माध्यम से संबंधित अधिकारी अपनी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य सुविधा भी मुहैया करा रही है।

जनपद देहरादून के दूरस्थ तहसील त्यूनी में ई-चौपाल कम बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय देहरादून वर्चुअल के माध्यम से जुड़े हैं जबकि त्यूनी में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मौके पर शिकायतें सुनते हुए, वर्चुअल के माध्यम से जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के संज्ञान में लाते हुए मौके पर निस्तारण कर रहीं हैं।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका जनपद मुख्यालय से ई -चौपाल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित शिकायतों/समस्या को मौके पर ही निस्तारित के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की ई-चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों का मौके पर निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों के निस्तारण में समय लग रहा है निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ई-चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा सोमवार को जनसुनवाई के दौरान की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!