Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने हाउस ऑफ़ हिमालयास के लिए लॉन्च की देहरादून की बासमती

मंत्री गणेश जोशी ने की सराहना, वृहद उत्पादन पर ज़ोर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025, देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज, 3 अक्टूबर 2025 को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयास के अंतर्गत देहरादून की प्रसिद्ध बासमती चावल की एक नई श्रृंखला का औपचारिक लॉन्च किया गया।

देहरादून बासमती उत्पादकों का एक संगठन भी गठित किया गया, जिसमें विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र के करीब 40 किसान शामिल हुए हैं। ये किसान परंपरागत खेती पद्धतियों का उपयोग करते हुए बासमती का उत्पादन करते हैं, जिससे इसकी अद्वितीय सुगंध और गुणवत्ता बनी रहती है।

मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि “यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि देहरादून बासमती के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का संकल्प है।” उन्होंने किसानों को वृहद स्तर पर जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि देहरादून बासमती का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी। मंत्री जोशी ने कहा कि संगठित प्रयास, आधुनिक ब्रांडिंग और पारंपरिक ज्ञान का संयोजन ग्रामीण विकास और कृषि उत्पादों के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।

कार्यक्रम में सचिव दिलीप जावलकर, ग्राम्य विकास आयुक्त अनुराधा पाल, अपर सचिव झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, यूआरआरडीए सीईओ अभिषेक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!