Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम, 28 और 29 मई को हो सकती है ओलावृष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 मई 2020, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक तपने लगे हैं। फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। इस दौरान हल्की बारिश जरूर होगी, लेकिन तापमान में गिरावट का अनुमान कम है। 28 और 29 मई को ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।

इन दिनों उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा उछाल भर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों की स्थिति भी बेहतर नहीं है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश से भी राहत की उम्मीद कम है। गुरुवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि की आशंका भी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों को फिलहाल आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवा के कारण गर्मी ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पारे में उछाल जारी रहेगा। इसके साथ ही हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंहनगर में गरम हवा के थपेड़े भी चल सकते हैं।

हालांकि, देहरादून में पारा भले ही 39 डिग्री सेल्सियस से पार हो, लेकिन यहां लू चलने की आशंका नहीं है। इस बीच पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, मसूरी और नैनीताल में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रुड़की में 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को भी उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप निकल गई थी। इससे गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। अब लोग आसमान की तरफ नजर टिका रहे हैं कि बारिश हो और गर्मी से राहत मिले।

गंगोत्री-यमुनोत्री में आंधी, उत्तरकाशी में बारिश

उत्तरकाशी जिले में गत शाम को मौसम ने करवट बदली और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में करीब बीस मिनट तक आंधी चली। हालांकि आंधी से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि गंगोत्री हाईवे पर पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे यातायात ठप रहा। दूसरी ओर उत्तरकाशी शहर में बारिश हुई, जिससे तापमान में कुछ कमी आई है।

28 मई तक लू चलने की संभावना, बढ़ेगी गर्मी

रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को आग उगलती गर्मी झेलनी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सड़क पर निकले लोगों को जलती-चुभती गर्मी का सामना कर रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ।

उधर, आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई तक पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण लू चलने की संभावना है। 29 से 31 मई के बीच समूचे उत्तर भारत में बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर————-अधिकम———-न्यूनतम

देहरादून———–39.8————-21.5

उत्तरकाशी——–29.7————-17.6

मसूरी————–27.5————-17.2

टिहरी————–28.8————-16.2

हरिद्वार———-41.3————-22.4

जोशीमठ———-28.2————-16.5

पिथौरागढ़——–32.1————-16.8

अल्मोड़ा———-30.8————-17.8

मुक्तेश्वर———28.5————-15.0

नैनीताल———-29.2————-14.0

यूएसनगर——–40.0————-19.8

चंपावत———–30.3————-17.9

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!