Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

पीएम मोदी की माँ से जुबिन ने आशीर्वाद लिया, कहा – ‘अब समझ आया वो इतने विनम्र क्यों हैं ?’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार, नई दिल्ली। लाखों लोगों को अपने गानों से दीवाना बनाने वाले मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के सॉन्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के साथ नजर आ रहे हैं। देश को मिली आजादी को जल्द ही 75 साल पूरे होने वाले हैं और इस मौके पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का अहमदाबाद के गांधी आश्रम में आयोजन किया गया। इस आयोजन में बॉलीवुड के सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक देशभक्ति के गाने के साथ अपनी प्रस्तुति से सब का दिल जीत लिया और इसके बाद वो पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ उनकी मां से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे।

सिंगर नौटियाल ने पीएम की मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और अपने ऑफिशियल फेसबुक पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वो प्रधानमंत्री की मां हीराबेन से बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल फेसबुक पर शेयर एक खास कैप्शन लिखा है और पीएम मोदी के विन्रम होनी की तारीफ भी की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब मुझे पता चला कि पीएम इतने विनम्र और जीमन से जुड़े हुए क्यों हैं। उन्होंने ये अपनी मम्मा से सीखा है।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए बीते शुक्रवार 12 मार्च को ‘अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ किया और इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च का शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम से नवसारी जिले के दांडी तक की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि नमक सत्याग्रह नाम से प्रसिद्ध दांडी मार्च की यात्रा 12 मार्च साल 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुई थी। अंग्रेजों की तमाम बंदिशों के बाद भी ये यात्रा साबरमती आश्रम से शुरू होकर नवसारी के दांडी तक पहुंच गई थी। इस आंदोलन की हमारी आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही पीएम ने दांडी मार्च की रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘हमारे देश में नमक का मतलब ईमानदारी है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!