Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने खड़क माफी क्षेत्र के सर्वे कार्य में अभिलेखों का सत्यापन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 जुलाई, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में खड़क माफी क्षेत्र के सर्वे कार्य में अभिलेखों का सत्यापन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्र के अभिलेखों का सत्यापन तत्परता से न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वे कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य में आपसी समन्वय बनाकर तेजी लाई जाय। उन्होंने कहा कि आगामी 17 अगस्त तक खड़क माफी क्षेत्र के सर्वे सम्बन्धी पत्रावली उनके समक्ष हरहाल में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। विलम्ब होने की दशा में अभिलेखों का कार्य करने वाले कार्मिक के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
बैठक में सर्वे कार्य से जुड़े ए.आर.ओ. के अनुपस्थित रहने को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित नायब तहसीलदार को बन्दोवस्ती सम्बधी इस कार्य में कोई शिथिलता न  बरतने तथा निर्धारित समय में पूर्ण रिकार्ड उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि अग्रिम कार्यवाही के लिए पत्रावली उत्तराखण्ड राजस्व परिषद को प्रेषित की जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य में काफी समय व्यतीत हो गया है। अब तेजी से कार्य कर खड़क माफी का सर्वे कार्य तत्काल पूरा करने के लिए आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा कही पर कोई कठिनाई होने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन से आवश्यक सहयोग लेना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!