Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाघिकारी ने जनपद-वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सतर्क रहने की है आवश्यकता

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस, स्थानीय निकाय एवं अन्य विभागों द्वारा आम जनमानस में जन-जागरूकता लाने हेतु विभिन्न प्रकार के अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिलाघिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद-वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सतर्क रहने की आवश्यकता है, किसी भी व्यक्ति की थोड़ी सी लापरवाही स्वयं के साथ उसके परिवार एवं आस-पड़ोस को संकट में डाल सकती है। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की है कि जब तक कोविड-19 संक्रमण की दवाई नहीं आ जाती तब-तक संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाते हुए मास्क, फेशकवर, सामाजिक दूरी, सेनिटाइजर, स्वच्छता अपनी दिनचर्या में आत्मसात करने के साथ ही अन्य को भी इसके उपयोग हेतु प्रेरित करें तथा लक्षण प्रतीत होने पर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

जिलाधिकारी ने कहा यदि सभी व्यक्ति संयमित रहकर सावधानी बरतेंगे तो कोरोना जैसी महामारी पर जल्द ही विजय पा लेंगे। उन्होंने बताया कि अनलाॅक-5 के अन्तर्गत अब लगभग सभी गतिविधियाँ तेजी से शुरू हो गई हैं ऐसे में अब अधिक सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने खासकर युवाओं से अनिवार्यतः कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, अपनाने एवं अन्य को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपेक्षा की है। उन्होंने त्यौहारी सीजन के मध्यनजर अब बाजारों, सार्वजनिक परिवहन, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ रही है ऐसे में व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहकों को मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखे जाने की बात कही। साथ ही लोगों को बतायें कि बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के सामग्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे शासन-प्रशासन द्वारा बताये जा रहे उपायों को अपनाते हुए नाॅवल कोरोना वायरस के विरूद्ध लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!