Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

युवा महोत्सव से निखरेंगी युवाओं की प्रतिभा, मिलेगा कैरियर कॉउंसलिंग में सही दिशा : रेखा आर्या

कल से शुरू होगा युवा महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ, पाँच दिनों तक चलेगा युवा महोत्सव

युवा महोत्सव में होंगी कई प्रतियोगितायें,जीतने वालो का किया जाएगा सम्मान : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2024, गुरूवार, देहरादून। आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “युवा महोत्सव”और “राष्ट्रीय युवा दिवस”के संबंध में पत्रकार बंधुओ के साथ वार्ता की।जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव का कल से शुभारंभ होने जा रहा है जो कि 9 जनवरी तक चलेगा,महोत्सव का शुभारंभ कल मुख्यमंत्री धामी करेंगे।इस युवा महोत्सव में नव युवक और महिला मंगल द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी।वहीं उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंटेड युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।युवा महोत्सव में प्रतिस्पर्धी एवं गैर प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों के अन्तर्गत राज्य के सभी जनपदों एवं पोर्टल के माध्यम से सीधे एन्ट्री करने वाले दलों के बीच सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन आदि से सम्बन्धित प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा युवा महोत्सव हेतु राज्य को इस वर्ष “यूथ एज जॉब क्रिएटर” की थीम दी गई है।युवा महोत्सव में विभिन्न विभागों के माध्यम से स्टॉल्स भी लगाये जायेंगे, जिनमें युवा समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा हैंडिक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं एग्रोप्रोडक्ट से सम्बन्धित स्टॉल सम्मिलित रहेंगे।इसके साथ ही युवा महोत्सव में कैरियर काउन्सलिंग, रोजगार मेला, राज्य के उद्योगों की जरूरत से सम्बन्धित स्किल गैप एनालिसिस आदि पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जो कि युवाओं के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव को युवाओं के लिए और अधिक प्रासंगिक बनाये जाने के उद्देश्य से माह अप्रैल 2023 में इम्फाल, मणिपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें समस्त राज्यों के खेल एवं युवा कार्यकम विभाग के मंत्रियों, तथा सचिवों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उक्त चिंतन शिविर में कई सत्र आयोजित किये गये।

उत्तराखण्ड राज्य को दी गई थीम के अन्तर्गत युवा समूहों के द्वारा विभिन्न स्वरोजगार सम्बन्धी हैन्डीकाफ्ट, टैक्सटाइल एवं ऐग्रोप्रोडक्ट के स्टॉल, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के स्टॉल, पेंटिंग तथा कलात्मक मोमबत्ती उत्पादन, बांस की वस्तुयें, लकड़ी के उत्पाद, बैग एवं कोट, अचार, जूस, जैम, जैली आदि के स्टॉल प्रदर्शित किये जायेंगे तथा जिनमें प्रदर्शित वस्तुयें जन-सामान्य के कय हेतु उपलब्ध होंगी। उक्त के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये जाने प्रस्तावित है। युवा महोत्सव के अन्तर्गत ही युवा कृति एवं फूड फेस्टिवल से सम्बन्धित विभिन्न स्टॉलो को पूर्ण आयोजन तक लगातार लगाया जाता रहेगा। सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय सेवायोजन

वहीं राज्य युवा महोत्सव के अन्तर्गत जनपद से चयनित प्रतिभागियों तथा ओपन एन्ट्री के माध्यम से प्रतिभागियों के मध्य 13 विधाओं यथा सामूहिक लोकगीत, सामूहिक लोकनृत्य, एकल लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकांकी, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, पोस्टर / पेंटिंग, कहानी लेखन, फोटोग्राफी, भाषण एवं योगाभ्यास की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। उक्त प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव जो कि दिनांक 12 से 16 जनवरी, 2024 के मध्य नासिक महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है, में प्रतिभाग कराया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!