Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

“युवा महोत्सव” का रंगारंग आगाज, मुख्यमंत्री धामी संग खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

राष्ट्रीय खेलों का G-20 की बैठकों की तरह सफल आयोजन कर नई लकीर खींचने का काम करेंगे – रेखा आर्या

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर युवा महोत्सव की विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को स्थापनादिवास की शुभकामनाएँ दीं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है आज के ही दिन हर उत्तराखंडी को उत्तराखंडी कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ और आज के ऐतिहासिक दिन युवाओं के हितेशी प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के कर कमलों युवा महोत्सव का शानदार आग़ाज़ हुआ है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा बड़ी प्रसन्ता की बात है मुख्यमंत्री धामी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं और युवाओं को मज़बूत और सशक़्त बनाए जाने के लिए युवा और महिला नीति की बात को रखा और हमको उम्मीद है जल्द ही हम प्रदेश के सतत् विकास के लिए महिला नीति और युवा नीति को देश की युवा एवं मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा अब देवभूमि उत्तराखण्ड खेल भूमि बनने की ओर अग्रसर है जिसके लिए युवा मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के खिलाड़ियों को चार फ़ीसदी आरक्षण, मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ़ तक हम जाकर सरकारी नौकरी देना और उभरते हुए खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान व प्रोत्साहन योजना जैसी व्यवस्थाओं से जोड़कर खिलाड़ियों का रास्ता प्रशस्त करा है ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा महिलाओं को 30 फ़ीसदी आरक्षण ,राज्य आंदोलनकारियों को 10% आरक्षण देना हो, समान नागरिक संहिता और सशक्त नक़ल क़ानून बनाकर प्रदेश के युवाओं का भविष्य पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने जैसे तमाम ऐसे फ़ैसले हैं जो मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने लिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बड़े गौरव की बात है तो उत्तराखंड जैसा हमारा छोटा प्रदेश राष्ट्रीय खेल का बड़ा आयोजन करने जा रहा है और हम आश्वस्त करते हैं जिस प्रकार G 20 की बैठकों का सफल आयोजन प्रदेश में किया गया था उसी प्रकार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी भव्य और दिव्य होगा जिसके साथ उत्तराखंड खेल दुनिया में एक लकीर खींचने का काम करेगा।

मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं से अपील करते हुए अपनी युवा महोत्सव और राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा आगे मंत्री ने प्रदेश के खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते हुए कहा सरकार आपके साथ है खिलाड़ी प्रदर्शन करें संसाधन सरकार विकसित करेगी। वहीं युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा खेल के लिए अथक प्रयास कर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही खेल मंत्री रेखा आर्या बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने युवा महोत्सव की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन से ब्लॉक स्तर के खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर मिलता है । इन खेलों के द्वार दूरस्थ गाँव की प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी अपना कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है और ब्लॉक स्तर के खिलाड़ी को राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने अपनी घोषणा को दोहराते हुए कहा राष्ट्रीय खेल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली इनाम राशि के समान की धनराशि प्रदेश सरकार के द्वारा भी अतिरिक्त दिया जाएगा ।

अपने संबोधन के उपरांत मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने 87 करोड़ की स्पोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं का लोकार्पण भी किया , इन योजनाओं में खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल समेत स्टेडियम के नवीनीकरण जैसे तमाम कार्य किए गए हैं जिससे प्रदेश के खिलाड़ी को एक अच्छा स्पोर्टिंग माहौल मिल पाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल गेम्स वॉलंटियर्स पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राजपुर के विधायक ख़ज़ान दास,विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण एवं खेल प्रशांत आर्या समेत विभाग के आला अधिकारी और युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!