Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1500 से अधिक सीबीएसई स्कूलों में चलेगा नशे के खिलाफ युवा संवाद

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

“नशे के ख़िलाफ़ जंग, मिलकर लड़ेंगे हम”

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 मई 2023, देहरादून। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने आज सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ० रणवीर सिंह एवं उप निदेशक डॉ० गोपाल दत्त से मुलाकात कर समिति द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही वह सीबीएसई के अन्तर्गत उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 1500 से अधिक स्कूलों में सजग इंडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं के मध्य युवा संवाद कार्यकम “नशे के ख़िलाफ़ जंग, मिलकर लड़ेंगे हम” जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएँगे।

सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ० रणवीर सिंह एवं उप निदेशक गोपाल दत्त ने समिति द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा की तथा भविष्य में उनके इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ० रणवीर सिंह ने कहा कि नशा आज पूरे देश के युवाओं को बर्बाद कर रहा है। अगर समय रहते युवा पीढ़ी को सजग नहीं किया गया तो आने वाले समय में युवा भारत नशे की गिरफ़्त में आ जाएगा। आज अंतर राष्ट्रीय स्तर पर कुछ देश भारत की युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल में फ़सा कर देश की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं। इसलिए समय रहते हम सभी को मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना होगा।

इस दौरान कंट्रीवाइड ग्रुप के उपाध्यक्ष, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ० जगदीश पांडेय भी उपस्थित रहे।

विदित रहे कि मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश भर में 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से ‘सजग इंडिया’ के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम चलाकर सीधा संवाद कर चुके हैं। जनवरी 2023 में भी वह प्रदेश भर के 50 से अधिक स्कूलों में युवा संवाद कार्यक्रम कर, युवाओं से सीधे रूबरू हुए।

सम्बंधित समाचार,
अवश्य पढ़िए ➤
https://akashgyanvatika.com/contribute-to-nation-building-by-staying-away-from-drugs-lalit-joshi/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!