Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

गले में मेडल डालकर होनी चाहिए अगली सेल्फी – रेखा आर्या

हॉकी और कबड्डी टीमों का उत्साह बढ़ाने हरिद्वार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली, तैयारी का जायजा लिया

हरिद्वार। “अगली बार जब मेरे साथ सेल्फी लो तो आपके गले में मेडल होना चाहिए।” शुक्रवार को यह बात खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कही।

खेल मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार दोपहर को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाली प्रदेश की कबड्डी और हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से मिलने रोशनाबाद पहुंची। उन्होंने कबड्डी और हॉकी के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने दोनों खेलों की महिला व पुरुष टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खेल मंत्री ने लड़कियों के साथ कुछ देर हॉकी भी खेली। खिलाड़ियों के कहने पर खेल मंत्री ने उनके साथ फोटो खिचाई। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपना एकमात्र लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने को बना लें और पूरी एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने में जुट जाएं।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस रखें, उनका भविष्य संवारने की गारंटी सरकार की है। इसके बाद खेल मंत्री ने पुलिस लाइन में डेमो गेम क्लारिपट्टू के आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने खेल मंत्री को बताया कि यह आयोजन स्थल 25 जनवरी को वेन्यू मैनेजर के हैंड ओवर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री के साथ जिला खेल अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जो बनाया है उसे संवारेंगे भी हम

रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल कराने के मद्देनजर हमने जो खेल सुविधाएं स्थापित की है उनकी देखभाल की भी सरकार को पूरी चिंता है। उन्होंने कहा कि हमने जो खेल अवस्थापनाएं तैयार की हैं उन्हें सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए भी पॉलिसी बनाई जा रही है।खेल मंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग यह सवाल उठा रहे थे कि हम समय रहते स्टेडियम और अन्य सुविधाएं बना पाएंगे या नहीं, लेकिन अब सवाल किया जाता है कि उनकी देखभाल कैसे होगी। यह सवाल का बदल जाना भी सरकार की उपलब्धि को ही दिखता है।

ओलंपिक इवेंट कराना है अगला सपना

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन राष्ट्रीय खेलों में हम सभी इवेंट अपने प्रदेश में ही कराने में सक्षम हो गए हैं, यह क्षेत्रफल के लिहाज से छोटे राज्य उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं तैयार की है, इसका लाभ भविष्य में मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने आशा जताई कि अगर 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो इनमें से कुछ इवेंट अपने यहां कराने की दावेदारी उत्तराखंड भी कर सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!