Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नगर निगम के इन अफसरों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2020, गुरुवार। कोरोना के चलते नगर निगम कार्यालय आमजन के लिए बंद है। पिछले हफ्ते निगम कार्यालय सिर्फ दो ही दिन खुला था, जबकि इस हफ्ते एक भी दिन आमजन के लिए कार्यालय नहीं खुल सका। आमजन को परेशानी न हो, इसलिए नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अफसरों की जिम्मेदारी व जवाबदेही तय कर दी है। आमजन इन अफसरों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि अगर इनमें से किसी अफसर का मोबाइल फोन बंद मिला तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वयं वे आकस्मिक रूप से अफसरों के मोबाइल पर कॉल कर नंबर ऑन या स्विच ऑफ के बारे में पड़ताल करेंगे। उन्होंने शिकायत का तीन दिन के अंदर निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।

नगर आयुक्त से मिलने के लिए करना होगा पूर्व आवेदन 

अगर आप किसी अफसर की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं, आपके काम नहीं हो रहे या शिकायत का संज्ञान नहीं लिया गया तो आप नगर आयुक्त से मिल सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर-9758267713 पर 24 घंटे पहले मुलाकात के लिए आवेदन करना होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच नगर आयुक्त इनसे मिलेंगे। आज-कल निगम फिर बंद नगर निगम के लोनिवि अनुभाग के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर निगम कार्यालय गुरुवार-शुक्रवार को आमजन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान कार्मिकों को आना होगा। नगर आयुक्त की ओर से कार्यालय का सैनिटाइजेशन कराने के आदेश दिए गए हैं। संक्रमित कर्मचारी के नजदीकी संपर्क में आए कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया जा रहा है।

इन कार्यों के लिए करें संपर्क कार्य: 

  • कार्य: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए
  • अफसर: डा. कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी
  • मोबाइल: 9412055329

———————-

  • कार्य: शहर की सफाई व्यवस्था
  • अफसर: डा. आरके सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी
  • मोबाइल: 7536804949

———————-

  • कार्य: गोवंश व आवारा पशुओं के लिए
  • अफसर: डा. विवेकानंद सती, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी
  • मोबाइल: 9837588587

———————-

  • कार्य: अतिक्रमण संबंधी शिकायत
  • अफसर: विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक भूमि अनुभाग
  • मोबाइल: 7535039938 –

———————-

  • कार्य: हाउस टैक्स से संबंधित
  • अफसर: धर्मेश पैन्यूली, कर अधीक्षक भवन कर
  • मोबाइल: 9411714615

———————-

  • कार्य: स्ट्रीट लाइट से संबंधित
  • अफसर: रणजीत सिंह राणा, प्रकाश निरीक्षक
  • मोबाइल: 7983879220

यहां भी कर सकते हैं शिकायत 

अगर किसी अफसर का नंबर नहीं लग रहा या व्यस्त दिखाई दे रहा तो आप नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर- 18001804153 या संतुष्टि प्रकोष्ठ के शिकायत केंद्र नंबर-0804709506 पर भी संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों का निस्तारण भी तीन दिन के अंदर कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!