Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अयोध्या पहुँचे मुख्यमंत्री योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2022, रविवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या  के साथ ही उनकी तपोस्थली चित्रकूट का दौरा करेंगे। इसके बाद उनकी लखनऊ वापसी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे शलाका पुरुष स्वर्गीय परमहंस रामचंद्र दास की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान साकेतवासी परमहंस के साथ राममंदिर के प्रति उनका अनुराग भी छलकेगा। 

हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि एवं दिगंबर अखाड़ा जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री परमहंस के आश्रम दिगंबर अखाड़ा में शनिवार को दोपहर में उनके शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत सुरेशदास के संयोजन में मंदिर आंदोलन के नायक को श्रद्धांजलि देंगे। मुख्यमंत्री 12 बजे अयोध्या पहुंच कर पहले मंदिर आंदोलन के नायक की समाधि पर श्रद्वासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि एवं दिगंबर अखाड़ा जाएंगे। 

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में चल रहा है भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण तथा चिंतन शिविर

रामनगरी अयोध्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण तथा चिंतन शिविर चल रहा है। आज इसका समापन होना है। आज इस शिविर में भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ‘हमारी कार्यपद्धति’ विषय पर पार्टी के नेताओं को व्याखान देंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ‘उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और हमारी चुनौती विषय पर सदन को संबोधित करेंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सुशासन की ओर से बदला उत्तर प्रदेश’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। चित्रकूट में चल रहे भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का आज अंतिम दिन है।

तीन दिन में प्रदेश भर के पदाधिकारियों और मंत्रियों को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया है। इसमें जो रूपरेखा बनी है, उसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी नई टीम के कंधे पर होगी। चित्रकूट में इससे पहले रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अन्य नेताओं के साथ कामदगिरि की परिक्रमा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!