Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी योगी सरकार, जारी की गई धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अक्टूबर 2021, शनिवार, लखनऊ। राज्य सरकार ने प्रदेश के 39 जिलों में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के लिए 1 लाख 39 हजार 863 किसानों को मुआवजा देने की लिए 48.2 करोड़ रुपये की धनराशि और जारी की है। राजस्व विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों को शुक्रवार को इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। इसे मिलाकर  सरकार की ओर से इस साल अब तक राज्य आपदा मोचक निधि से 207.25 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों को राहत देने के लिए जारी की चुकी है।

बाढ़ से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में मुआवजा देने के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर शुक्रवार तक फीड किये गए 6 लाख 18 हजार 658 किसानों के नामों के सापेक्ष जिलों की ओर से कुल 207.25 करोड़ रुपये की मांग की गई है। राजस्व विभाग की ओर से अब तक 44 जिलों के कुल 4 लाख 77 हजार 581 किसानों के लिए तीन किस्तों में 159.28 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। बचे हुए 1 लाख 39 हजार 863 किसानों के लिए 48.20 करोड़ रुपये की धनराशि 39 जिलों को आवंटित की गई है।

इन जिलों के किसानों के लिए जारी की गई धनराशिः 

झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, अलीगढ़, गाजीपुर, बहराइच, पीलीभीत, कानपुर देहात, देवरिया, गोरखपुर कानपुर शहर, कुशीनगर, बलरामपुर, हमीरपुर, जालौन, मुरादाबाद, मऊ, चंदौली, महोबा, बस्ती, बाराबंकी, बरेली, वाराणसी, चित्रकूट, सहारनपुर, अंबेडकरनगर, सुलतानपुर, सीतापुर, हरदोई, अमेठी, बलिया, गोंडा, बिजनौर, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, मुजफ्फरनगर, रामपुर व भदोही।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार कोरोनाकाल के बावजूद किसानों का पूरा ध्यान रख रही है। इसके पहले भी जब भारी बारिश के चलते फसल को नुकसान हुआ तो योगी सरकार ने बिना देरी किए बाढ़ पीड़ित जिलों में मुआवजा देने की घोषणा की। खास बात यह है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद निगरानी करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!