Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2022, मंगलवार, लखनऊ प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने प्रदेश के कई विभागों को अपने कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा है।

अपर परिवहन आयुक्त वीके सोनकिया की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर यह पत्र पुलिस विभाग, ट्रैफिक, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, स्थानीय निकाय, बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा को जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं एवं इनमें मरने वालों की संख्या नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा पर विशेष बल दे रही है।

मुख्य सचिव ने भी इस वर्ष और बीते वर्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में गत वर्ष के सापेक्ष वर्तमान 10 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए जरूरी है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग पारस्परिक सहयोग से समेकित रूप से प्रयास करें। प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। इसमें जागरूकता अभियान के साथ-साथ सुरक्षित रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण व ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शामिल है।

इसके अलावा सरकार ने स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल का गठन किया है जो सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले ले रही है। 15 जिलों में माडल ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी शुरुआत की गई है। रायबरेली में ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। बता दें कि जब से सूबे में भाजपा की सरकार बनी है तब से सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार सड़क सुरक्षा पर निगरानी बनाए हुए हैं। हर साल जागरूकता अभियान चलाया जाता है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!