Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

योगी सरकार ने 5 सालों के कार्यकाल में सबको सुरक्षा सबको सम्‍मान दिया : महाराज

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन के समर्थन में एक चुनावी सभा को किया संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून/लखनऊ। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री, आशुतोष टंडन के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित पत्रकार पुरम चौराहे पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री, आशुतोष टंडन के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर बोलते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आस्‍था का सम्‍मान भी किया और सुरक्षा का भी पूरा ध्‍यान रखा। सपा सरकार में सैफई महोत्‍सव होता था पर योगी सरकार में छठ मइया की पूजा, मथुरा वृंदावन में रंगोत्‍सव, देव दीपावली, कुंभ जैसे भव्‍य आयोजन होते हैं।

उन्‍होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि करहल में भी सपा की जमानत जनता जब्‍त करने जा रही है। बीजेपी ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में सबको सुरक्षा सबको सम्‍मान दिया पर तुष्किरण किसी का नहीं होने दिया। हमने जो कहा वो किया, साल 2017 में हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। अयोध्‍या में भव्‍य श्रीराम मंदिर बन रहा है। 500 सालों की पूर्वजों की कामनाएं पूरी होंगी जब राममंदिर में साल 2023 में राम जी विराजमान होंगे। श्री महाराज ने कहा कि पहले की सरकारों में गरीब कल्‍याणकारी योजनाओं में लूट मचती थी। बिजली की कटौती होती थी पर अब उत्तर प्रदेश में बिना कटौती 24 घंटे बिजली, फ्री में राशन, आवास जैसी सुविधाएं मिल रहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्वी लखनऊ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष टंडन के लिए जनता से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कमल के फूल का बटन दबाकर योगी और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें ताकि उत्तर प्रदेश में जो विकास कार्य योगी सरकार एक कार्यकारिणी चल रहे हैं वह निर्विघ्न संपन्न हो सके और प्रदेश से गुंडे और माफियाओं का पूरी तरीके से सफाया हो सके।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने विचार रखे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!