Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए मुख्यमंत्री योगी ने द‍िए निर्देश, अगले 100 द‍िनों का लक्ष्‍य किया तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2022, बुधवार, लखनऊ।पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहर बरपाती रही जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी को काफी हद तक काबू कर चुकी योगी सरकार अब ऐसी सभी जलजनित बीमारियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना के लक्ष्य में रखा है कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस, जापानी इंसेफेलाइटिस, एईएस और कालाजार जैसी जलजनित बीमारियों के खिलाफ मिशन जीरो चलाया जाएगा।

योगी सरकार-2.0 हर क्षेत्र के लिए लक्ष्य तय कर आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए योगी ने निर्देश दिया है कि अगले 100 दिनों में कम से कम 800 नई एंबुलेंस बढ़ाएं। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) की संख्या को एक वर्ष में 250 से बढ़ाकर 375 और फिर आगे 500 तक करने का प्रयास रहेगा। 108 एंबुलेंस सेवा के रिस्पांस टाइम को और कम करने पर जोर है।

साथ ही कहा है कि सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रहे। आवश्यक मानी जाने वाली करीब 300 दवाओं की कमी न हो। इसकी सतत निगरानी बहुत जरूरी है। मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई है कि आरोग्य मेलों में उपस्थित हों और व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए आवश्यक सुझाव भी संकलित करें। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित सभी मंत्री उपस्थित थे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार अनीता सी मेश्राम और प्रमुख सचिव खाद्य एवं औषधि प्रशासन अनीता ङ्क्षसह ने अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

आयुष, आयुर्वेद और योग के लिए भी कार्ययोजना

  • महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय एवं निजी आयुष महाविद्यालयों का संबद्धीकरण किया जाएगा। आयुष विश्वविद्यालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के पाठ्यक्रम का प्रारूप तैयार करेगा। पंचकर्म एवं क्षारसूत्र सहायक का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू होगा।
  • आयुष विश्वविद्यालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के पाठ्यक्रम के रेगुलेशन के लिए नीति बनाई जाएगी। पंजीकरण के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड की स्थापना की जाएगी। साथ ही आयुष विश्वविद्यालय कैंपस में योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद का चिकित्सालय और पाठ्यक्रम शुरू होगा।
  • अगले दो वर्ष में अयोध्या में आयुर्वेद और वाराणसी में होम्योपैथिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का संचालन शुरू किया जाना है। वाराणसी में पंचकर्म, योग और प्राकृतिक चिकित्सा आधारित काटेज की पीपीपी माडल पर स्थापना का लक्ष्य।
  • अगले छह माह में 279 हेल्थ वेलनेस सेंटर और शेष 26 योग वेलनेस सेंटर का संचालन शुरू किया जाएगा। बस्ती, फतेहपुर, बलिया, जालौन और रायबरेली में 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय का लोकार्पण।
  • औषधीय पौधों की कांट्रैक्ट फार्मिंग के लिए नीति बनाकर जल्द लागू की जाएगी। पांच वर्षों में औषधि निर्माणशाला लखनऊ और पीलीभीत का निगमीकरण।
  • प्रसाद वितरण करने वाले कम से कम 75 धार्मिक स्थलों को ‘भोग’ कार्यक्रम के तहत शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 2000 रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों को हाईजिन रेटिंग दी जाएगी।
  • हर स्मार्ट सिटी में एक क्लीन स्ट्रीट फूड हब स्थापित किया जाना है। ‘ईट राइट कैंपस’ कार्यक्रम के तहत 100 आवासीय शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!