Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी ने दिए निर्देश : उत्तर प्रदेश में अब साप्‍ताहिक बंदी में भी कोविड प्रोटोकॉल के साथ खुलेंगे धार्मिक स्‍थल

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन पर प्रभावी नियंत्रण के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोई बड़ा खतरा मोल लेने से बच रहे हैं। प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। यानी शनिवार और रविवार को बंदी है। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्रदेश सरकार ने अब शनिवार व रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के साथ धार्मिक स्थल को खोलने का फैसला किया है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के सुस्त cके बाद प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन (शनिवार- रविवार) को धार्मिक स्थल खोलने का फैसला लिया हैं। अब शनिवार व रविवार को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग धार्मिक मान्यताओं की पूर्ति कर सकेंगे। सरकार ने सोमवार को इसका दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस दौरान भी एक समय में धर्म स्थल के अंदर केवल पांच श्रद्धालु ही मौजूद रह सकेंगे।

प्रदेश में कोरोना के लगातार घटते मामलों और सभी जगह पर तेजी से सामान्य होते हालात को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक स्थलों को साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुले रखने का फैसला लिया। कोरोना के कारण लंबे समय से धार्मिक स्थलों के बंद रहने के कारण लोग आराध्य के दर्शन और पूजन के लिए परेशान थे। इस दौरान सरकार ने पुलिस तथा जिला प्रशासन को कहीं भी अनावश्यक भीड़ नहीं जुटने देने का भी निर्देश दिया है। इसमें भी पुलिस को लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का सहयोगी रवैया अपनाते हुए सम्मानजनक तरीके से कानून का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कोरोना वायरस की सेकेंड स्ट्रेन को को काबू में करने के साथ ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार हालात को सामान्य करने में जुटी है। सोमवार को प्रदेश में बाजार, रेस्टोरेंट और शापिंग माल को रात 9 बजे तक के लिए खोला गया है। प्रदेश में अभी साप्ताहिक लागू रहेगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी बाजारों, रिहायशी इलाकों और दफ्तरों को सैनिटाइज करने का काम जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!