Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

योगी सरकार ने राजस्व निरीक्षकों को प्रमोशन का द‍िया तोहफा, जारी क‍िए नए जिलों में तैनाती के आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2022, गुरूवार, लखनऊ योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर प्रमोट कर तोहफा द‍िया है। प्रदेश के 520 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करते हुए उन्हें नए जिलों में तैनाती दे दी गई है।

प्रदेश में पांच वर्षों के बाद राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति मिली है। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया ने राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति और उन्हें नए जिलों में तैनाती दिए जाने के बारे में आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में नायब तहसीलदार के 1234 पद सृजित हैं।

नायब तहसीलदार के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती और शेष 50 प्रतिशत पद राजस्व निरीक्षकों के प्रमोशन से भरे जाते हैं। प्रदेश में पिछले पांच वर्षों के दौरान राजस्व निरीक्षकों की नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति नहीं हो सकी थी। इसकी वजह से नायब तहसीलदार के पदोन्नति कोटे के 617 में से 607 पद खाली थे। इन पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने के लिए बीती 13 से 17 जुलाई तक प्रयागराज स्थित लोक सेवा आयोग में चयन समिति की बैठक हुई थी।

बैठक में चयन वर्ष 2017-18 से लेकर 2021-22 तक के लिए राजसव निरीक्षकों की नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति पर विचार किया गया। चयन समिति ने जिन 520 राजसव निरीक्षकों को प्रमोशन के लिए उपयुकत पाया, राजसव परिषद ने उनकी पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ राजसव निरीक्षकों के लिफाफे बंद होने के कारण उनके पदोन्नति आदेश जारी नहीं हुए जबकि कुछ अन्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

नव प्रोन्नत नायब तहसीलदारों के लिए नियुक्ति के बाद साढ़े चार महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर अर्हकारी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना उनसे न्यायिक कार्य नहीं लिया जाएगा। नव प्रोन्नत नायब तहसीलदारों को उप्र अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (नायब तहसीलदार) सेवा नियमावली-2003 के अनुसार विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!