Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 12.17 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का देंगे तोहफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति ट्रांसफर की। योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से 12.17 लाख छात्र-छात्राओं को 458.66 करोड़ रुपए की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में आनलाइन ट्रांसफर करने के साथ ही कुछ लाभार्थियों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपना राजनीतिक लाभ देखकर छात्रवृति प्रदान करती थीं। पिछली सरकारें भेदभाव करती थी। 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों की छात्रवृत्ति ही रोक दी थी। उन्होंने कहा कि पछले चार वर्ष में हमारी सरकार ने पहले जितने बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती थी उसमें 40 लाख से ज्यादा और बच्चों को जोडऩे का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने गुरुवार को 12.17 लाख मेधावी छात्र छात्राओं को 458.66 करोड रुपये की छात्रवृत्ति खाते में भेजी। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि हमारी सरकार की की सर्वोच्च प्राथमिकता अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने की है। इसके लिए सरकार अपनी ओर से प्रयास करती है, लेकिन इसमें जागरूकता महत्वपूर्ण होती है। यह कार्यक्रम उसी जागरूकता का एक हिस्सा है। विगत साढ़े चार वर्षों में हमारी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार में जितने छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती थी, उससे 40 लाख से अधिक बच्चों को इस योजना के साथ जोडऩे का कार्य किया है। मुझे प्रसन्नता है कि 12,17,631 छात्रों को 458.66 करोड़ रुपए की धनराशि आज छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। छात्रवृत्ति से छात्रों को अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। यह शासन के लिए प्रसन्नता का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीती दो अक्टूबर को हमारी सरकार ने करीब लगभग 57 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति की किस्त भेजी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में स्कूल/कॉलेज प्रारम्भ नहीं हो पाए थे। देर से छात्रों के प्रवेश के कारण छात्रवृत्ति को अलग-अलग किस्तों में भेजा जा रहा है। मैं प्रदेश के सभी युवा साथियों को जिन्हें आज स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जा रही है, उन्हें हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि बचे हुए छात्रों को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति मिलेगी।

लाभार्थियों से संवाद के क्रम में उन्होंने फिरोजाबाद में राजकीय पालीटेक्निक कालेज के छात्र गाजीपुर के प्रणव और महाराजगंज के अतुल सिंह से पूछा कि छात्रवृत्ति की धनराशि का क्या उपयोग करते हैं। छात्रों ने जवाब दिया कि इस धनराशि से कॉलेज की फीस जमा करते हैं, पाठ्य सामग्री खरीदते हैं।

प्रदेश सरकार हर वर्ष करीब 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान करती है। हर साल छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम दो अक्टूबर और 26 जनवरी को होता है, चूंकि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए सरकार की कोशिश है कि दिसंबर तक सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल जाए। सरकार इस साल दो अक्टूबर को पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरित कर चुकी है। इसमें करीब डेढ़ लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक बचे हुए छात्रों को भी सारी छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!