Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में जनसामान्य को मलेरिया रोग से बचाव हेतु जागरूक करने हेतु मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2023, मंगलवार, देहरादून। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून के टाउनहॉल में मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में जनसामान्य को मलेरिया रोग से बचाव हेतु जागरूक करने हेतु विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।

मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा मेलेरिया के लक्षण, उपचार एवं बचाव हेतु वृहद्धस्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करते हुए वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार किये जाने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ० एनके त्यागी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, डॉ० अविनाश खन्ना मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम देहरादून, डॉक्टर पीयूष एपिडेमियोलॉजिस्ट देहरादून तथा सुभाष जोशी जिला मलेरिया अधिकारी देहरादून द्वारा मलेरिया रोग से बचाव हेतु विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। /

विश्व मलेरिया दिवस सर्वप्रथम 25 अप्रैल 2008 को अफ्रीका में मनाया गया। तब से लगातार 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका एकमात्र उद्देश्य जन सामान्य को मलेरिया रोग से बचाव हेतु जागरूक करना है।

विगत वर्ष जनपद देहरादून में 04 मलेरिया रोगी पाए गए जो सभी स्वस्थ हो चुके हैं तथा इस साल जनवरी माह से अभी तक कोई भी मलेरिया रोगी नहीं पाया गया है। जनपद देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर बुखार के रोगियों की स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया की जाँच एवं उपचार निशुल्क किया जाता है।

जनपद के समस्त क्षेत्रों में मलेरिया रोग से बचाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया जाता है तथा बुखार के रोगियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपनी खून की जाँच कराने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस प्रकार अगर प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी ले कि वह अपने आसपास के वातावरण एवं अपने परिसर को साफ एवं स्वच्छ रखेगा कहीं पर भी गंदा पानी एकत्र नहीं होने देगा तो इस प्रकार मच्छर के के लारवा पनपने के स्रोत नष्ट हो जायेंगे और मच्छर नहीं बन पायेंगे तो भविष्य में मलेरिया जैसी महामारी से मुक्ति पाई जा सकती है। ‘मलेरिया की रोकथाम सबकी जिम्मेदारी सबकी भागीदारी’, ‘हमने ठाना है मलेरिया मिटाना है’ अगर यदि प्रत्येक व्यक्ति इन स्लोगनों पर अमल करेगा तो जनपद देहरादून से मलेरिया को समाप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्टेट नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्रायें, आशा कार्यकर्ती, नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ता आदि द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!