Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

विश्व पर्यावरण दिवस : उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया

मिश्रित वनों को जिंदा रखना बेहद जरूरी हो गया है : निशीथ सकलानी

“पर्यावरण है तो जीवन है” : राजीव मैथ्यु

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 जून 2023, देहरादून। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में आज शिवगँगा एनक्लेव, डंडा लाखोंण में पर्यावरण दिवस पूर्ण सादगी व सौहार्द पूर्ण तरिके से मनाया गया।
इस मौके पर महसंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा की बदलते जलवायु परिवर्तन से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज धीरे-धीरे फलदार पेड़ों की प्रजाति भी लुप्त होती जा रही है।
भविष्य में युवा पीढ़ी के लिए फलदार पेड़ों की गणना करना सिर्फ कल्पना मात्र रह जायेगी।

महसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सकलानी ने कहा की ऐसे में मिश्रित वनों को जिंदा रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसलिए फलदार पेड़ों को लगाये जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की सरकारी भूमि पर फलदार पेड़ लगाने के बजाय लोगों ने अनाधीकृत रूप से क्ब्जा कर पेड़ों को काटकर उसका व्यवसायीकरण कर दिया है। हमें इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

“पर्यावरण है तो जीवन है”
कार्यक्रम मे महासंघ के जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यु ने “पर्यावरण है तो जीवन है” का नारा देकर पौधारोपण की प्रक्रिया को पूर्ण किया। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश सचिव सुभाष कुमार ने पौधरोपण पर पहुँचे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महासंघ के जिला महसचिव राकेश शर्मा व उपाध्यक्ष राकेश भट्ट ने सयुंक्त रूप से आम, लीची, अमरूद, आमला के पौधे देकर पौधरोपण की प्रक्रिया पूर्ण की।

वृक्षारोपण के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी की अध्यक्षता में ‘पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता’ पर एक विचार गोष्टी का भी आयोजन किया किया।

इस अवसर पर महासंघ के जिला संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, अवधेश नौटियाल, अमित अमोली, घनश्याम जोशी, जितेंद्र नरूला, विपिन कुमार, पूनम कुमार सिंह, भूपेंद्र प्रसाद भट्ट इंदेश्वरी ममगाई, नवीन घिल्डियाल, दिगंबर उपध्याय्, शिवराज राणा, हरीश कंडवाल, केसर सिंह, जितेंद्र नरूला, जितेंद्र कुमार, यशराज आनंद, देवेंद्र चौहान, दर्शन सिंह, उमंग शर्मा, कमल सिंह गुसाई, मेघा कुमारी, जसपाल राणा आदि सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थति ने कार्यकम मे चार चांद लगाये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!