Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड के बीच

 Australia vs England ICC CWC 2019 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, 14 रन पर गिरे 3 विकेट

नई दिल्ली, Australia vs England ICC CWC 2019 Live Score: वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बर्मिंघम में मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया व मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत की और 14 रन के स्कोर पर ही टीम के 3 खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट गए।

वहीं डेविड वार्नर (9), आरोन फिंच (0), पीटर हैंड्सकौंब (4) आउट हो गए हैं। खबर लिए जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की पारी स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी संभाल रहे हैं। 

पीटर हैंड्सकौंब भी लौटे पवेलियन
डेविड वार्नर और आरोन फिंच के आउट हो जाने के बाद पीटर हैंड्सकौंब भी महज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वे इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रिस वोक्स की गेंदा का शिकार बने।

ऑस्ट्रेलिया की पारी, फिंच के बाद वार्नर भी आउट

वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल की पहली बारी में कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वो पारी के दूसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अपना विकेट शून्य पर गंवा बैठे। आर्चर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि फिंच ने रिव्यू लिया, लेकिन वो उनके हक में नहीं रहा। तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी 9 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए। वोक्स की गेंद पर वार्नर का कैच जॉनी बेयरस्टो ने लपका।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकौंब, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जेसन बेहरनडॉर्फ, नाथन लियोन।

इंग्लैंड की टीम

जेसन रॉय, जेसन बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव

कंगारू टीम में एक बदलाव किया गया है। उस्मान ख्वाजा की जगह टीम में पीटर हैंड्सकौंब को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंग्लैंड पिछली बार 2015 विश्व कप के पहले दौर से बाहर हो गया था। उसके बाद से हालांकि वह वनडे रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचा और काफी मजबूत टीम के रूप में उभरा। इंग्लैंड 1979, 1987 और 1992 में फाइनल तक पहुंचा, लेकिन विश्व कप नहीं जीत सका। इस बार टीम की फॉर्म को देखते हुए विशेषज्ञों ने कयास लगाए थे कि विश्व कप जीतने के लिए यह उसके पास सबसे सुनहरा मौका है। इंग्लैंड और खिताब के बीच पहले कदम पर हालांकि ऑस्ट्रेलिया है जो टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आया है। अभी तक उसने सात सेमीफाइनल खेले हैं, जिनमें से छह सेमीफाइनल जीते हैं और 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाटकीय हालात में मैच टाई हो गया था।

चार महीने पहले तक ऑस्ट्रेलिया को शायद ही कोई गंभीरता से लेता, लेकिन आरोन फिंच की टीम ने शानदार वापसी की है। उसे अभी भी अतीत की ‘अपराजेय’ ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं कहा जा सकता, लेकिन बड़े मुकाबलों में उसने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार भी सही समय पर टीम फॉर्म में आ गई है और किसी तरह के दबाव में नहीं है।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 12 में से 10 मैच जीते, लेकिन उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम कितनी खतरनाक है, जिसने उन्हें लीग चरण में 64 रन से हराया। उसके बाद इंग्लैंड ने हालांकि आखिरी दो लीग मैच में भारत और न्यूजीलैंड को मात दी। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय जबर्दस्त फॉर्म में है। कप्तान इयोन मोर्गन ने भी रन बनाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!