Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँहरिद्वार

2024 में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झौकें कार्यकर्ता : महाराज

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रबुद्ध जनसम्मेलन में की शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2023, रविवार, हरिद्वार। सरकार ने ओबीसी वर्ग के गरीब व पिछड़ों के लिए विशेष प्रावधान किऐ गए हैं। ओबीसी वर्ग आयोग, समावेशी ओबीसी सूची अधिकार, ओबीसी क्रीमी लेयर मापदंड को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दिया गया।

उक्त बात जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जिला ओबीसी मोर्चा की ओर से भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध जनसम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के गरीब व पिछड़ों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा विशेष प्रावधान किऐ गए हैं। ओबीसी वर्ग आयोग, समावेशी ओबीसी सूची अधिकार, ओबीसी क्रीमी लेयर मापदंड को 6 लाख से बढाकर 8 लाख कर दिया गया। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, ओबीसी के जेआरऐफ पर फैलोशिप 31 हजार प्रति माह, ऐसआरएफ स्तर पर एचआरऐ को छोड़कर 35 हजार प्रति माह किया।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 मंत्री ओबीसी समाज से बनाये हैं, जो प्रत्येक वर्ग के लिये कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 में भाजपा सरकार को पुनः विजयी बनाने के साथ साथ चुनाव में पूरी ताकत झौंकने का भी आह्वान किया।

हरिद्वार जिले के भाजपा प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट ने बताया किस तरह से हमारा मोर्चा आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता है।

कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी भरत लाल, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, डॉ० प्रदीप कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने की एवं संचालन डॉ० प्रदीप कुमार व जिला महामंत्री पवनदीप कुमार ने किया।

कार्यक्रम में संदीप गोयल, आशुतोष शर्मा, आशू चौधरी, संदीप अरोड़ा, रवि कश्यप, आदित्य गिरी, जिला महामंत्री मोहित वर्मा, विपिन चौधरी, नरेंद्र सिंह चंदेल, रविन्द्र कुमार, सर्वेश प्रजापति, विवेक कश्यप, मिथुन चौधरी, पवन सैनी, मुकेश पूरी, सुशील पंवार, दीपांकर सैनी, प्रमोद चौधरी, आजादवीर, जिला राकेश नायक, जिला कार्यकारिणी सदस्य डाॅ बबीता योगाचार्य, सोनेश कश्यप, सोनू कश्यप, धर्मेन्द्र, सतीश कुमार, तेजपाल, सुधीर कुमार, आरती, सुनिता कश्यप,शालिनी, आकाश कश्यप, ऋषभ सैनी, मुनेश पल, संदीप सिंघानिया, आशीष चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!