Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सचिवालय और विधानसभा सचिवालय में 4 मई से शुरू होगा कामकाज

आकाश ज्ञान वाटिका, २ मई २०२०, शनिवार। उत्तराखंड सचिवालय और विधानसभा सचिवालय में सोमवार से कामकाज शुरू होगा। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में शासन ने शुक्रवार को गाइडलाइन जारी किए जाने से यह संभावना जगी है। इसके तहत सचिवालय और विधानसभा परिसर में सेनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही अनुभागों में 33 फीसद अनुपस्थिति ही सुनिश्चित की जाएगी।

शासन ने सचिवालय और विधानसभा परिसर एवं कार्यस्थलों पर कार्य शुरू कराने कराने के मद्देनजर यह गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के मुताबिक सचिवालय के व्यवस्थाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सचिवालय परिसर में रोजाना दो बार सफाई कराई जाए। सचिवालय व विस परिसर में बाथरूम, कॉरीडोर प्रत्येक दिन दो से तीन बार सेनिटाइज किए जाएंगे। सभी दरवाजों, नौब, हैंडल, सीढ़ि‍यों की रेलिंग को भी साफ किया जाएगा। सभी कार्यालयों में हैंडवाश, सेनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित होगी और सभी को मॉस्क पहनना अनिवार्य होगा। कैंटीनों के साथ ही लिफ्ट समेत पूरे परिसर का नियमित सेनिटाइजेशन होगा। कैंटीनों में 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों से कार्य नहीं लिया जाएगा। साथ ही शारीरिक दूरी के मानकों का सभी जगह अनुपालन किया जाएगा।

सचिवालय में प्रवेश करने वाले सभी कार्मिकों की प्रवेश गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यदि किसी का तापमान निर्धारित से अधिक होगा तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उसका पूरा ब्योरा रखा जाएगा। बायोमीट्रिक हाजिरी की बजाए रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज होगी। प्रत्येक अनुभाग में अनुभाग अधिकारी को शामिल करते हुए वहां तीन से ज्यादा व्यक्ति न हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा। अनुभाग अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों को 15-15 मिनट के अंतराल पर सचिवालय में आने व उपस्थित होने के निर्देश प्रदान करेंगे। विभागीय सचिव यह रोस्टर निर्धारित करेंगे कि प्रतिदिन अनु सचिव से लेकर अपर सचिव तक के दो अधिकारी दफ्तर में उपस्थित हो पाएं। गाइडलाइन में लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ि‍यों के प्रयोग को तवज्जो देने पर जोर दिया गया है।

अनावश्यक इधर-उधर थूकना भी वर्जित

सचिवालय स्थित कार्यालयों में चुइंगम, पान-मसाला का सेवन पूरी तरह वर्जित रहेगा। साथ ही परिसर में अनावश्यक इधर-उधर थूकना भी वर्जित है। थूकने को केवल वॉशरूम का प्रयोग किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!