Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लगन से जुटें, दोषी को दंड दिलवायें : राज्यपाल

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु अभियोजन अधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आप अपराध से पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने हेतु पूरी लगन एवं तत्परता से कार्य कर अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने कहा कि अपराधी या दोषी को समय से उचित दण्ड मिले, इस हेतु आप संकल्प एवं निष्ठा से कार्य करें।

राज्यपाल ने कहा कि बेगुनाह, अपराध से पीड़ित महिला, बच्चियों, बेटी, गरीब या असहाय को समय से न्याय मिले, इस हेतु आप समर्पण भाव से कार्य करें, इनसे जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और ईमानदारी से काम करें। यदि सजा का सफर लम्बा हो, न्याय मिलने में देरी हो तो वह बेगुनाह के साथ न्याय नहीं है।

राज्यपाल ने कहा कि अभियोजन के कार्य में चुनौतियाँ बहुत हैं, लेकिन यह क्षेत्र आपने स्वयं चुना है, इसलिए संकल्प लें कि समर्पण भाव से कार्य करें। आपने अपने काम में तेजी एवं गुणवत्ता लानी है तो आप तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपके कार्य में गुणवत्ता के साथ ही तेजी भी आएगी। आज, साइबर क्राइम, वित्तीय फ्रॉड में तेजी आ रही है, इसमें आपको समय के साथ तेजी से चलने, डाटा मैनेजमेंट और एआई तकनीक का प्रयोग सीखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट बनों, लगन से कार्य करो, मिशन बनाकर कार्य करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!