Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

विमेंस एशिया कप 2024 : भारत और नेपाल के बीच मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 जुलाई 2023, नई दिल्ली। एशिया कप 2024 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टक्‍कर नेपाल टीम से होगी। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है।

भारतीय टीम ने पहले पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी, इसके बाद यूएई को 78 रन से रौंदा। अब नेपाल को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्‍की करना चाहेगी। दूसरी ओर नेपाल के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 6 विकेट से हराया था। हालांकि, दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

टेबल में टॉप पर है भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम और नेपाल टीम ग्रुप ए में हैं। 2 जीत के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। हरमनप्रीत एंड कंपनी के 4 अंक हैं और नेट रन रेट +3.298 है। दूसरी और 1 जीत और 1 हार के साथ नेपाल अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। टीम के 2 अंक हैं और नेट रन रेट -0.819 है। इस ग्रुप में पाकिस्‍तान और यूएई टीम भी है। नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव हो। हरमनप्रीत कौर विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगी।

महिला एशिया कप-2024 में भारत और नेपाल के बीच मैच 23 जुलाई यानी मंगलवार को खेला जाएगा। मैच डांबुला के रानगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार सात बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा व इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!