Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दस्तक देने के साथ ही बारिश का दौर शुरू

  • घने बादलों से दिन में छा गया अंधेरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दस्तक देने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, आसमान में छाए घने बादलों की वजह से दिल्ली और नोएडा में बुधवार दोपहर में अंधेरा छा गया। लोगों को सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। फिलहाल दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश हो रही है।

इससे पहले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को निजात मिली। मंगलवार सुबह बादल ही छा गए और कुछ ही देर में बूंदाबांदी होने लगी, इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश ने धान की फसल की पानी की किल्लत का कुछ हद तक समाधान कर दिया। सोमवार रात से ही जिले में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। रात को जिले के कई जगह बूंदाबांदी हुई। मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदला और जिलेभर में कई जगह बारिश हुई। रिमङिाम फुहारों के साथ काली घटाएं छा गईं।

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी। हालांकि, बीच-बीच में कई बार बादल तो छाए, पर बरसे नहीं। मौसम विभाग ने भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था, पर बारिश नहीं हुई। मंगलवार सुबह बारिश शुरू हुई तो लोग उसका आनंद लेते दिखे। बच्चे पानी के अठखेलियां करते नजर आए। दुपहिया सवार भी बारिश के बीच भीगते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे।

हल्की बारिश ने पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कामी रोड, सारंग रोड, शनि मंदिर के पास, ओल्ड डीसी रोड, ककरोई रोड सहित आसपास के नीचे कई क्षेत्र में पानी भर गया। हालांकि कुछ देर बाद पानी निकल गया, लेकिन इस दौरान दुकानदारों को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा।

सोनीपत के मौसम विज्ञानी प्रेमदीप सिंह ने बताया कि पुरवैया हवा चलने से मानसूनी हवा के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में हवाओं व गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!