Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा-प्रोत्साहन से उत्तर प्रदेश बन रहा शिक्षा का महत्वपूर्ण हब

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 जून 2023, ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया और सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक निवेशक, शिक्षा क्षेत्र और अच्छी कानून-व्यवस्था चर्चा हुई। सुनील गलगोटिया ने मुख्यमंत्री को श्रेय देते हुए कहा कि राज्य को 32 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश आने से करीब एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेंगे। यह सब इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि आज देश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था यूपी में है। उद्योग जगत का भरोसा बढ़ा है।

सुनील गलगोटिया ने कहा, “आज निवेशक कहीं और जाने की बजाय भयमुक्त होकर उत्तर प्रदेश में काम कर पा रहे हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वयं की व्यथा साझा करते हुए बताया कि कानून व्यवस्था बेहद लचर होने के कारण गलगोटिया समूह को शुरुआत में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा था। हर समय भय के माहौल में काम करना पड़ता था। पर आज योगी आदित्यनाथ के सक्षम नेतृत्व के चलते हम बिना किसी डर के प्रदेश के युवाओं को गुणवत्ता युक्त विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवा पा रहे हैं।”

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चांसलर ने कहा, “इस सरकार ने पहल करके प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट-2019 बनाया। मुख्यमंत्री जी ने हमें आश्वस्त किया है कि सरकार ने उच्च शिक्षा में निजी क्षेत्र को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का मार्ग प्रशस्त किया है। इससे यूपी देश में तेजी से उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों वाला हब बनने की ओर अग्रसर है।” सुनील गलगोटिया ने मुख्यमंत्री को एक दिलचस्प तथ्य से अवगत कराया। बताया कि पहले जहां उत्तर भारत के युवा उच्च शिक्षा के लिए दक्षिण भारत का रुख करते थे, वहीं सरकार का सक्रिय सहयोग मिलने के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है। अब दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों के छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों का रुख करने लगे हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विश्वस्तरीय बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने से समूचे प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। इससे राज्य के युवाओं को हर स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार मिलेंगे। उनमें उत्साह का संचार होगा। मुख्यमंत्री के संकल्प, इच्छाशक्ति और विजन से प्रदेश निश्चित ही देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान कायम करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!