Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

बढ़ती उम्र के असर से बचाते हैं ये तीन फेस मास्क

आकाश ज्ञान वाटिका। उम्र के साथ आपके चेहरे की रौनक भी ढलने लगती है और ऐसा सभी के साथ होता है। उम्र के बढ़ने से हमारी त्वचा पर गहरे दाग़, झुर्रियां साफ नज़र आने लगती हैं। इसे दूर करने के लिए क्या-क्या नहीं करते। रोज़ाना पार्लर से लेकर महंगे से महंगा इलाज भी कराते हैं। इसलिए आज हम आपको बढ़ती उम्र के असर से बचने के लिए तीन फेस मास्क बता रहे हैं जिनसे आपकी त्वचा पहले जैसी निखर जाएगी।

 केले का फेस मास्क

केले में विटामिन-ए के साथ विटामिन-ई भी होता है जो स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही केला आपकी त्वचा में चमक और निखार लाता है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक केला, एक चम्मच शहद और गुलाब जल चाहिए। मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर इसका गूदा तैयार कर लें और फिर इसमें शहद और गुलाब जल मिला लें। अब इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर 15-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

राइस फेस मास्क

चावल में प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। चावल को पीसकर उसका पाउडर बना लें और फिर इसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को 10-15 मिनट चेहरे पर लगाएं और धोने से पहले स्क्रब कर लें। इससे आपकी त्वचा पर जमा डेड स्किन भी निकल जाएगी और त्वचा बेहद मुलायम हो जाएगी।

कॉफी फेस मास्क

यह मास्क आपकी स्किन को तरोताज़ा बनाता है जिससे आपके चेहरे की डलनेस दूर हो जाती है। यह मास्क डेड स्किन को दूर कर आपकी त्वचा को निखारता है। इसके मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच कोको और एक चम्मच नारियल के तेल की ज़रूरत है। इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट बनान लें। पेस्ट को अपने चेहरे पर 15-30 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद हल्के हाथ से उतारते हुए अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!