Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

“किसी भी परिस्थिति में तालिबान के सामने कभी नहीं झुकूँगा” : अमरुल्लाह सालेह

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, काबुल। अफगानिस्तान के प्रथम उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने मंगलवार को कहा कि वे काबुल में हैं और देश के वैध कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। राजधानी काबुल पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने से कुछ ही समय पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया था। पिछले सप्ताह गनी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा बैठक के दौरान सालेह ने कहा था कि उन्हें सशस्त्र बलों पर गर्व है और सरकार तालिबान के खिलाफ प्रतिरोध को मजबूत करने के लिए सभी तरह के उपाय करेगी। हालांकि अफगानिस्तान तालिबान के कब्जे में आ गया और इसमें महीनों के बजाय कुछ दिनों का समय लगा।

मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट में सालेह ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से तर्क करना बेकार है, जिन्होंने अमेरिकी सैनिकों की वापसी का फैसला लिया। उन्होंने अफगान नागरिकों से यह दिखाने का आह्वान किया कि अफगानिस्तान वियतनाम नहीं है।

संयोग से एक ऐसा वीडियो जारी हुआ है, जिसमें अफगान नागरिकों को अमेरिकी सैन्य विमान में उस समय सवार होने की कोशिश करते देखा जा सकता है, जब वह उड़ान भरने वाला है। इस वीडियो ने 1975 की उस तस्वीर की याद दिला दी है, जिसमें वियतनाम से वापसी के समय लोग एक हेलीकाप्टर पर सवार होने की कोशिश करते दिखे थे।

सालेह के ठिकाने का फिलहाल पता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में तालिबान के सामने कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि वह उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद को कभी धोखा नहीं देंगे, जिनकी 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका पर हमले से ठीक पहले अल कायदा के दो गुर्गो द्वारा हत्या कर दी गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!