Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता से हर घर ति‍रंगा अभ‍ियान में बढ़चढ़ कर ह‍िस्‍सा लेने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2022, शनिवार, लखनऊ।मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्‍लास के साथ मनाने के ल‍िए प्रदेश की जनता से आह्वान क‍िया है।

मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर कहा क‍ि प्रिय प्रदेश वासियों देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माo प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।

आइए, 13 से 15 अगस्त तक Har Ghar Tiranga अभियान से जुड़कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में भागीदार बनें, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जुड़ें। जय हिंद!

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि आजादी का अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा आदि देश की आजादी के लिए बलिदान हुए ज्ञात/अज्ञात सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धा और नमन प्रकट करने हेतु अवसर प्रदान कर रहे हैं।

बता दें क‍ि मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने यूपी में 4.5 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य तय क‍िया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में अलगे तीन द‍िनों तक हर घर पर त‍िरंगा लहराएगा। प्रदेश सरकार ने आज से 14 और 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभ‍ियान शुरु क‍िया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार का प्रयास है कि राष्ट्र गौरव के इस पर्व में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी हो। इसल‍िए मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता से अपील की है क‍ि इस अभ‍ियान में अध‍िक से अध‍िक शाम‍िल हों।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!