Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

लुधियाना के शेरपुर कलां क्षेत्र में हथौड़ा से पत्नी का किया कत्ल, बेटी को भी किया जख्मी, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। लुधियाना जिले के शेरपुर कलां क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति ने हथौड़ा से पत्नी का कत्ल कर दिया। बेटी को भी हथौड़ा मारा है। वह गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों को मरा समझकर बाद में उसने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शेरपुर कलां का 52 वर्षीय प्यारा सिंह खाने-पीने की रेहड़ी लगाता था। प्यारा सिंह ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में पत्नी स्वर्ण कौर और बेटी राजदीप कौर पर हथोड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद घर को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। जिसके कुछ समय के बाद प्यारा सिंह ने अपने भतीजे को बताया कि सबकुछ खत्म हो चुका है। उसने घर के बाहर पत्थर के नीचे घर की चाबी रखी होने की बात कही। जिसके बाद उसने बताया कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। इस दौरान गुरुप्रीत ने घर में पहुंच पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घर का ताला तोड़ अंदर देखा तो प्यारा सिंह की पत्नी स्वर्ण कौर की मौत हो चुकी थी जबकि उनकी बेटी तड़प रही थी। पुलिस ने तुरंत उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को दोराहा नहर के पास व्यक्ति की एक्टिवा और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में व्यक्ति की तलाश कर रही है। व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाने से पहले अपने भतीजे गुरप्रीत को फोन कर सारी घटना की जानकारी दी और उसने बताया कि वह खुद खुदकुशी करने लगा है।

 घटना की सूचना मिलते ही थाना मोती नगर की पुलिस, एसीपी दविंदर चौधरी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच महिला के शव के पास से खून से लतपथ एक हथौड़ा बरामद किया गया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच करने में जुट गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!