Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सुबह से लेकर रात तक चुनाव प्रचार में जुटीं मुख्यमंत्री धामी के पत्नी गीता धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून/ चम्पावत। मुख्यमंत्री धामी के मैदान में होने के कारण चंपावत उपचुनाव की सरगर्मियां पूरे जोर पर हैं। पूरा मंत्रिमंडल उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन रात एक किए हुआ है तो सीएम धामी की पत्नी गीता धामी भी पीछे नहीं हैं। गीता धामी भी इन दिनों न केवल जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं बल्कि प्रचार प्रबंधन की पल पल की जानकारी भी ले रही हैं। चुनाव प्रचार के अपने तौर तरीकों से वे सुर्खियों में भी हैं

मुख्यमंत्री धामी के पत्नी गीता धामी ने फरवरी में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में खटीमा सीट पर भी पति का जमकर चुनाव प्रचार किया था। यह बात अलग है कि तब सीएम धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए। चम्पावत विधानसभा में उपचुनाव की तिथि घोषित होने के बाद से ही गीता धामी अपने पति को जिताने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।

भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं से तालमेल बैठाकर वे सुबह से लेकर देर रात तक अपने पति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील कर रही हैं। चुनाव प्रचार करने का उनकी तरीका भी काफी अलग है। युवा मतदाताओं के सामने मुस्कराते हुए हाथ जोड़कर खड़े होना और बड़े बूढों का अभिवादन कर उनके चरण स्पर्श करना उनके प्रचार अभियान का हिस्सा है।

एक गृहणी होने के नाते गीता धामी महिलाओं की समस्या को भलीभांति जानती हैं। एक आम मतदाता की जरूरत और उनकी आकांक्षा को समझकर वे उनसे जुड़े मुद्दों पर बात करती हैं और सीएम की जीत के बाद आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन भी देती हैं। गीता धामी विधानसभा के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के साथ पहाड़ी क्षेत्र चम्पावत में प्रचार के लिए बराबर समय दे रही हैं। वे भाजपा की महिला विंग के साथ डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं।

बनबसा, टनकपुर और चम्पावत में गीता धामी महिलाओं के साथ रोड शो भी कर चुकी हैं। प्रचार के दौरान जहां मंदिर या गुरुद्वारा दिखता है वे वहां जाकर अवश्य शीश झुकाती हैं, और पति की जीत का आशीर्वाद मांगती हैं। माना जाता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। चुनाव प्रचार अभियान में निकालने से पहले मुख्यमंत्री की तरह गीता धामी भी अपने ईष्ट देव का आशीर्वाद लेना नहीं भूलती।

मतदाताओं से उनकी भाषा में बात कर गीता धामी भावनात्मक रूप से सीधा जुडऩे का प्रयास कर रही हैं। पर्वतीय क्षेत्र चम्पावत में प्रचार के दौरान वे बुजुर्ग एवं कामकाजी महिलाओं से कुमाऊंनी भाषा में बात करती हैं, आमा, बूबू, दीदी, ईजा से संबोधित कर लोगों को मुख्यमंत्री की जीत के बाद उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दे रही हैं। विधान सभा चुनाव के पूर्व छह माह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताता भी वे नहीं भूल रहीं।

भाजपा अपने चुनावी प्रबंधन के लिए अन्य राजनीतिक दलों से काफी आगे है। कहा जाता है कि भाजपा हर चुनाव जीतने के लिए लड़ती है। चम्पावत में होने वाले उपचुनाव के प्रचार में भी यही देखने को मिल रहा है। पार्टी का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के प्रचार में जुटा है। मुख्यमंत्री की पत्नी को भी कार्यकर्ता का पूरा सहयोग मिल रहा है। गीता धामी जहां प्रचार के लिए जाती हैं वहां पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम भी उनके साथ चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!