Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
स्वास्थ

चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने में फेश वॉश या क्लींजर किसका करें इस्तेमाल ? जानिए, क्या है ज्यादा कारगर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। स्किन को खूबसूरत और हेल्दी रखने के लिए नियमित तौर पर उसकी देखभाल करनी पड़ती है। त्वचा को साफ करने लोग फेश वॉश और क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स से रोम छिद्रों से गंदगी साफ होती है और त्वचा हेल्दी बनती है। हालांकि, कुछ लोग फेश वॉश और कुछ लोग क्लींजर का यूज करते हैं. क्या आप दोनों के बीच का अंतर जानते हैं।

फेसवॉश और क्लींजर में अंतर
फेसवॉश और क्लींजर दोनों का काम स्किन साफ करना है. फेसवॉश एक फोमिंग क्लींजर होता है, जबकि क्लिनिंग लोशन या क्लींजर नॉन-फोमिंग होता है. क्लींजर का इस्तेमाल करने के बाद चेहरा धोया नहीं बल्कि पोछा जाता है।

फेश वॉश और क्लींजर किस तरह काम करते हैं
फेसवॉश में झाग होता है, जो रोमछिद्रों में जमा गंदगी को गहराई तक साफ करता है. अगर चेहरे पर हैवी मेकअप है और ज्यादा गंदगी-धूल से संपर्क हो रहा है तो फेश वॉश का इस्तेमाल करने से पहले क्लींजर लगाने से चेहरे की गंदगी दूर हो सकती है। वहीं, अगर क्लींजर की बात करें तो ये चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल, मेकअप और गंदगी दूर करता है।  फेसवॉश की तुलना में ये सौ फीसदी ज्यादा इफेक्टिव होता है। धूल और गंदगी को दूर कर स्किन को हेल्दी बनाए रखता है।

फेसवॉश और क्लींजर का इस्तेमाल कब करें
1. फेश वॉश और क्लींजर का इस्तेमाल डेली रुटीन पर डिपेंड करता है।
2. सुबह फोमिंग फेसवॉश यूज करते हैं और घर लौटते समय हैवी ट्रैफिक और पॉल्युशन से चेहरे पर गंदगी जम गई है तो क्लींजर करके फेसवॉश का इस्तेमाल करें
3. रात में सोने से पहले चेहरे से गंदगी हटाने क्लींजर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
4. मेकअप रिमूव करने के लिए भी पहले क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे त्वचा को मॉश्चराइज होता है और अंदर तक उसकी साफ-सफाई होती है।
5. सेंसिटिव त्वचा के लिए फेशवॉश और क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
6. सुबह या शाम सिर्फ एक बार फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए.दिन में दो बार क्लींजर से स्किन साफ कर सकते हैं।
7.ज्यादा मात्रा में फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!