Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

ऐशो-आराम की जिंदगी से जन्नत पाने की चाह में समर का छूटा जहां

देहरादून। कामयाबी, ऐशो-आराम भरी जिंदगी जीने का ही तो सपना समर ने देखा था। यह गुनाह तो नहीं। मगर, समर ने अपनी चाहतों को पूरा करने के लिए यही शार्टकट अख्तियार किया। इस रास्ते पर वह खुद को कामयाब होता भी देखने लगी थी। लेकिन, वह छलावा साबित हुआ। उसकी जन्नत पाने की यही चाहत उसके कत्ल का कारण बन गई और महज तेईस साल की उम्र में उसे जहां छोड़ना पड़ गया।

मुजफ्फरनगर में दवा कारोबारी राकेश गुप्ता और समर जहां का घर चंद कदमों की दूरी पर ही है। समर जब जवानी की दहलीज पर कदम रख रही थी, तभी राकेश की नजरें उस पर टिकने लगी थीं। समर भी इस पर खुश होती कि कोई उसकी खूबसूरती का कद्र तो करता है।

छोटी-मोटी दवाई लेने जाने के दौरान राकेश और समर की जान-पहचान बढ़ने  लगी। इस बीच समर अट्ठारह साल की हो गई तो उसके पिता ने उसका रिश्ता तय कर दिया। यह तो पता नहीं कि समर उस शादी से खुश थी या नहीं, लेकिन राकेश गुप्ता को झटका लगा।

उसने समर को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि एक महीने के भीतर समर शौहर का घर छोड़ कर मुजफ्फरनगर लौट आई। यहां फिर से राकेश और समर का प्यार परवान चढ़ने लगा। चर्चा यह भी रही कि समर राकेश से दूर होना चाहती थी, लेकिन राकेश उसे हर तरह खुश रखने की बात कर उसे समझा लेता था। बात तब बिगड़ी जब राकेश के परिवार वाले समर के बारे में सब जान गए।

इस पर समर को मुजफ्फरनगर छोड़ना पड़ गया। तब वह पूरी तरह से राकेश के पैसों पर निर्भर हो गई। माना जा रहा है कि समर राकेश पर शादी करने का दबाव बनाने लगी थी। यहीं से समर के जिंदगी की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई। रुड़की में समर का पूरा खर्चा राकेश ही उठाता था और बाद में उसे देहरादून में बसाने की सोचने लगा। यहीं से बात बिगड़ी तो चंद महीनों में समर को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया।

घर की लाडली थी समर

मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा निवासी समरजहां घर की लाडली थी। जब वह मेडिकल रिप्रजेंटेटिव थी तो ठीक-ठाक पैसे कमा लेती थी। इससे उसके साथ परिवार के लोगों की भी जिंदगी ठीक-ठाक चलने लगी थी। समर परिवार का सहारा बनना चाहती थी और खुद के पैरों पर खड़ा होना भी। इसी जद्दोजहद में वह ऐसे दलदल में फंसती चली गई, जहां से जिंदगी ने मौत का यूटर्न ले लिया।

रुड़की में हिंदू बन गई थी समर

समर जब मुजफ्फरनगर छोड़कर रुड़की आई तो यहां उसने अपना मजहब और नाम छिपा लिया। उसने यहां हिंदू नाम रखा और हिंदू रीति-रिवाज से गुजर-बसर करने लगी। इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी, यह तो पता नहीं, लेकिन एक बात तो साफ है कि वह राकेश की चाहत में किसी भी हद तक गुजर जाने को हर वक्त तैयार रहती थी।

यह था घटनाक्रम

सहस्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ सिटी के पास मंगलवार रात को समर जहां उर्फ रेहाना (23) को कार सवार हमलावर ने गोलियों से भून दिया था। उस पर कुल पांच गोलियां दागी गई थीं, लेकिन उसे तीन गोलियां लगी थीं। इसके बाद भी समर पांच सौ मीटर तक भागती रही और अपने बुटीक के पास आकर गिर पड़ी।

पुलिस ने किया खुलासा 

समरजहां हत्याकांड से पर्दा उठ गया। उसका कत्ल गुप्ता परिवार ने ही कराया था। दवा कारोबारी राकेश गुप्ता की सहमति से उसकी पत्नी ने सुपारी किलर का इंतजाम करवाया, उसने यह जिम्मेदारी अपने बेटे कार्तिक को दी थी। कार्तिक ने ही कुख्यात मोमिन और उसके साथी को सुपारी दी थी। लेकिन, पुलिस का दावा है कि हत्या के वक्त मोमिन शूटर के साथ नहीं था।

शूटर अकेले कार से आया और समर की हत्या कर फरार हो गया। राकेश, सीमा, कार्तिक और मोमिन को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी राकेश के साथ 

समर जहां (23) और दवा कारोबारी राकेश गुप्ता एक-दूसरे को पिछले सात-आठ साल से जानते थे। समर का जब दादरी (गाजियाबाद) निवासी मुमताज से निकाह हुआ तो महीने भीतर ही राकेश ने उसकी शादी तुड़वा दी। कुछ ही समय बाद उसे एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव बनवा दिया।

अब राकेश और समर की नजदीकियां काफी बढ़ गईं और दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। करीब डेढ़ साल पहले राकेश की पत्नी सीमा सिंघल को पति और समर के अफेयर के बारे में पता चला। घर में इसे लेकर अक्सर झगड़े होने लगे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!