Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गाँधी के पक्ष में आया ‘सुप्रीम कोर्ट’ का फैसला तो बीजेपी ने कसा तंज, कहा : ‘इससे तो बच गए लेकिन कब तक’

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 अगस्त 2023, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। वहीं भाजपा ने कहा कि संसद फिलहाल कुछ ढिलाई बरत सकती है लेकिन राहुल गाँधी अभी भी मुश्किल में हैं क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले लंबित हैं। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। देश की शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में कांग्रेस नेता की दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी। सजा पर रोक तो लग गई है लेकिन राजनीति इस समय जोरों पर है। भाजपा ने कहा कि संसद फिलहाल कुछ ढिलाई बरत सकती है लेकिन राहुल गांधी अभी भी मुश्किल में हैं क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले लंबित हैं।

बता दें कि गुजरात हाईकोर्ट ने ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। राहुल गाँधी को बड़ी राहत देते हुए, शीर्ष अदालत ने उनकी मोदी उपनाम वाली टिप्पणी पर 2019 मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी, जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष उनकी सदस्यता बहाल कर सकते हैं और गांधी एक सांसद के रूप में अपनी स्थिति बहाल करने की मांग कर सकते हैं।

भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कसा तंज
इस बीच , भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही इससे बच गए हों, लेकिन कब तक? आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही इससे बच गए हों लेकिन कब तक? इससे पहले एक मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें गलत तरीके से एक टिप्पणी के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए उनकी खिंचाई की थी। साथ ही ट्वीट में कहा कि इसके अलावा, राहुल गांधी के खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले भी लंबित हैं, जिनमें स्वतंत्रता सेनानी के परिवार द्वारा दायर श्रद्धेय वीर सावरकर पर कीचड़ उछालने का हाई प्रोफाइल मामला भी शामिल है।

मालवीय ने सोनिया गाँधी पर भी निशाना साधा और कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले में राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इनमें से किसी में भी दोषी पाए जाने पर उसे फिर से अयोग्य ठहराया जा सकता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लालू प्रसाद, जे जयललिता जैसे दिग्गज नेताओं को दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्यता का सामना करना पड़ा है। राहुल गांधी यहां मुश्किल में हैं, लेकिन फिलहाल संसद कुछ ढिलाई बरत सकती है।

राहुल गाँधी ने जनता का शुक्रिया अदा किया
सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में सजा पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सबका यहां बहुत बहुत स्वागत है। उन्होंने कहा, “आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसो सच्चाई की जीत होती है लेकिन चाहे जो हो मेरा रास्ता साफ है। मुझे क्या करना है, मेरा क्या काम है उसे लेकर मेरे दिमाग में स्पष्टता है। जिन लोगों ने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और साथ दिया उसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!