Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

बॉलीवुड के मुस्लिम स्टार्स भी दिवाली मनाते नजर आए तो बौखलाए कमाल आर खान

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड सिलेब्रिटिज ने दिवाली काफी धूमधाम से मनाई है। पिछले साल कोविड के चलते सबने सेलिब्रेशन से दूरी बना ली थी, इस साल जमकर मस्ती की है। पर कोई है जिसे ये सब रास नहीं आ रहा। खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान यानि केआरके ने ट्विटर पर इसे धार्मिक रंग दे दिया है।

लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले केआरके को ये बात अच्छी नहीं लगी कि बॉलीवुड के मुस्लिम स्टार्स भी दिवाली मनाते नजर आए हैं। यहां तक कि दिवाली की शाम को होने वाली लक्ष्मी जी की पूजा में भी शामिल होते हैं। धनतेरस से शुरू हुए इस पर्व की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी नजर आईं। सारे ही फिल्म और टीवी से जुड़े सितारों ने एथनिक लुक में अपनी फोटोज शेयर की थीं।

बस यहीं बात केआरके को अखर गई। उन्होंने ट्विटर पर दिवाली सेलिब्रेट करने वाले बॉलीवुड के मुस्लिम सिलेब्स को काफी भला बुरा कहा है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने किसी हिंदू सेलेब को ईद की नमाज अदा करते नहीं देखा। अब वे #ईद पर विश भी नहीं करते। लेकिन मुस्लिम सेलेब्स होली खेल रहे हैं, गणपति विसर्जन कर रहे हैं, पूजा कर रहे हैं आदि। यानी जिन्ना सही थे कि जो भी मुसलमान भारत में रहेगा, वह अपनी बाकी की जिंदगी खुद को देशभक्त साबित करने में लगा देगा।

बॉलीवुड में केआरके को स्पोर्ट करने वाला और उनकी बतों से सहमत होने वाला शायद ही कोई होगा पर ये हैं कि मानते नहीं। पिछले दिनों केआरके ने ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी को भी धार्मिक एंगल देने की कोशिश की थी। उन्होंने एनसीबी से लेकर केंद्र सरकार सब पर आरोप लगा दिया। फिलहाल केआरके पर सलमान खान और एक्टर मनोज बाजपेयी ने कोर्ट में केस किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!